हिंदी
भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के मौके पर 'शुष्क दिवस’ की रविवार को घोषणा की।
राज्य में इस दौरान शराब की बिक्री पर रोक रहेगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''इस दिन अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह है। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने निर्णय लिया है कि 22 जनवरी को प्रदेश में 'शुष्क दिवस’ रहेगा। शराब, भांग की दुकानें बंद रहेंगी।''
उन्होंने कहा, ‘‘22 जनवरी का दिन हम सभी के लिए बहुत ही शुभ दिन है।’’
Published : 15 January 2024, 2:08 PM IST
No related posts found.