हिंदी
पटना:बिहार सरकार राज्य पुलिस बल में 56 ‘ट्रांसजेंडर’ सहित 21,391 कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अपर महानिदेशक (मुख्यालय) जे.एस. गंगवार ने इसकी घोषणा करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बिहार सरकार द्वारा राज्य पुलिस बल में यह बड़े पैमाने पर भर्ती होगी। राज्य पुलिस में 7,903 महिला कांस्टेबल समेत कुल 21,391 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। भर्ती की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू होगी और इस साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। कुल 21,391 में से 56 ‘ट्रांसजेंडर‘ लोगों की भर्ती की जाएगी।”
उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार पुलिस बल में 1288 अवर निरीक्षकों और 194 सहायक अवर निरीक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू करेगी।
Published : 29 April 2023, 4:17 PM IST
No related posts found.