हिंदी
जालंधर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के जिला फाजिल्का में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा फेंकी गई दो किलो 622 ग्राम हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए हैं।
बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमावर्ती गांव के पास मुंबेके में भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान से प्रवेश करने वाले ड्रोन की आवाज सुनी।
उन्होंने बताया कि सैनिकों ने फायरिंग कर ड्रोन को रोकने की कोशिश की। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी और पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित किया गया। (वार्ता)
Published : 1 February 2023, 6:56 PM IST
No related posts found.