हिंदी
नई दिल्ली: हमारे देश में अमूमन हर दिन रेप के मामले सामने आते ही रहते हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार साल 2015 में हमारे देश में कुल 34,651 रेप के मामले दर्ज हुए। भारत में रेप के कुछ ऐसे मामले भी देखने को आए जिसे सुनकर रूह कांप जाती है।
अब इन रेप केस को रोकने के लिए हैदराबाद के स्कूल में पढ़ने वाले 17 साल के छात्र सिद्धार्थ मंडला ने एक ऐसा फुटवेयर तैयार किया है। जिससे महिलाएं खुद का बचाव कर सकती हैं। इतना ही नहीं इस फुटवेयर को पहनने के बाद लड़की को छूने वाले को न सिर्फ 0.1amp करंट का झटका लगेगा, बल्कि यह फुटवेयर पुलिस और लड़की के पेरेंट्स को लोकेशन की जानकारी भी सेंड कर देगा।

बता दें कि सिद्धार्थ ने इस फुटवेयर को 'इलेक्ट्रो शू' नाम दिया है, जो फिजिक्स के पिजोइलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इस 'इलेक्ट्रो शू' की सबसे खास बात यह है कि इसे बैटरी या बिजली से चार्ज करने की जरूरत नहीं है। लड़कियां इसे पहनकर जब चलना शुरू करेंगी तो उनके चलने से ही यह चार्ज हो जाएगा। यह फुटवेयर दिखने में बिल्कुल आम फुटवेयर जैसा दिखता है। सिद्धार्थ के इस प्रयास को तेलंगाना के एजुकेशन मंत्री और उप-मुख्यमंत्री कदियम श्रीहरी ने सराहा और उनके नाम लेटर ऑफ अप्रिसिएशन भी जारी किया है।
Published : 28 May 2017, 12:23 PM IST
No related posts found.
No related posts found.