जम्मू के जम्बू चिड़ियाघर में 17 विभिन्न प्रजातियों के पशु-पक्षी लाए गए, जानिये पूरा अपडेट

जम्मू में जम्बू चिड़ियाघर के उद्घाटन के कुछ दिनों बाद तेंदुआ, काला भालू, हिरण सहित 17 विभिन्न प्रजातियों के पशु-पक्षी लाए गए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 1 June 2023, 4:49 PM IST
google-preferred

नगरोटा: जम्मू में जम्बू चिड़ियाघर के उद्घाटन के कुछ दिनों बाद तेंदुआ, काला भालू, हिरण सहित 17 विभिन्न प्रजातियों के पशु-पक्षी लाए गए हैं। 

जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित और 3,200 कनाल क्षेत्र में फैले ‘जम्बू चिड़ियाघर’ का उद्घाटन रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा किया गया था।

एक एकड़ क्षेत्र आठ कनाल के बराबर होता है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जम्बू चिड़ियाघर के वन्यजीव वार्डन अमित शर्मा ने बताया, “हमारे पास 3,200 कनाल क्षेत्र है। जहां तक क्षेत्र की बात है तो हम बड़े चिड़ियाघरों में गिने जाएंगे। हम यहां 17 प्रजातियों के पशु-पक्षियों को लाए हैं।’’

इन प्रजातियों में तेंदुए, मोर, हिरण, नीलगाय, जंगली सूअर और बंदर शामिल हैं।

शर्मा ने बताया, “आने वाले दिनों में हम अन्य कई प्रजातियों को लाएंगे, जिससे हम देश के अन्य प्रमुख चिड़ियाघरों के समकक्ष हो जाएंगे।”

Published : 
  • 1 June 2023, 4:49 PM IST

Related News

No related posts found.