हिंदी
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर आग लगने से कम से कम 15 दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। एक अग्निशमन अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वसई विरार महानगरपालिका के एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जिले के वसई के नायगांव में स्थित पार्किंग स्थल पर सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे आग लग गयी लेकिन इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद, स्थानीय अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें करीब दो घंटे में आग बुझाने में कामयाबी मिली।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का पता करने के लिए जांच चल रही है।
Published : 18 April 2023, 11:10 AM IST
No related posts found.