हिंदी
फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर में ट्रैक्टर की ट्राली पलटने से एक ही परिवार के 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि यह घटना फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पछली गांव ब्लाक भिटौरा से 15 से 20 लोग कंलनपुर खागा के आगे एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।

आंबापुर के पास किसी गाड़ी को बचाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल है। जिनको उपचार के लिए जिला के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published : 21 June 2017, 4:32 PM IST
No related posts found.