
जयपुर: राजस्थान के जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बाल सुधार गृह से बुधवार तड़के 15 किशोर छत के पास गटर की साफ्ट के निकट की दीवार तोड़कर फरार हो गये। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
थानाधिकारी जयप्रकाश ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि बाल सुधार गृह से बुधवार तड़के 15 किशोर छत के पास गटर की साफ्ट के पास की दीवार तोड़कर फरार हो गये।
उन्होंने बताया कि फरार सभी किशोर चोरी, नकबजनी, बलात्कार एवं पॉक्सो कानून की धाराओं के तहत विचाराधीन थे, और सभी 16 वर्ष से 19 वर्ष की आयु वर्ग के थे।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में बाल सुधार गृह के अधीक्षक की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Published : 28 June 2023, 5:46 PM IST
Topics : administration engaged Juvenile search किशोर जयपुर ट्रांसपोर्ट बाल सुधार गृह राजस्थान साफ्ट