Site icon Hindi Dynamite News

Bengaluru Violence: सुनियोजित थे बेंगलुरू दंगे, पेट्रोल बम का इस्तेमाल, 145 गिरफ्तार, 300 गाड़ियां चकनाचूर

बेंगलुरु में एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बीती रात भड़की हिंसा में बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें आने का सिलसिला जारी है। अब तक पुलिस द्वारा 145 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bengaluru Violence: सुनियोजित थे बेंगलुरू दंगे, पेट्रोल बम का इस्तेमाल, 145 गिरफ्तार, 300 गाड़ियां चकनाचूर

बेंगलुरु: देश के पहाल आईटी हब कहलाने का गौरव पाने वाले बेंगलुरू शहर में बीती रात जो कुछ हुआ, उससे अब तक सभी लोग हैरान-परेशान हैं। सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के बाद मंगलवार रात हुई भारी हिंसा, तोड़फोड़ और बवाल के बाद वहां के लोगों में अब भी दहशत है। तनाव को देखते हुए कुछ इलाकों में CRPF और CISF की कुछ कंपनियों को भी तैनात किया गया है। कर्नाटक के सीएम येदियुरप्‍पा ने घटना के पीछे जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें..बेंगलुरु में फेसबुक पोस्ट पर रात भर बवाल, जबरदस्त तोड़फोड़, हिंसा और आगजनी, दो मौतें, पुलिस कर्मियों समेत कई घायल

नुकसान बढ़ने की संभावना

बीती रात अचानक भड़की हिंसा में 60 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। कुछ लोगों के भी घायल होने की खबरें हैं। बिगड़े हालात को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। आज बाद में एक और घायल व्यक्ति की मौत की खबर आई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 145 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 300 वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं। नुकसान अभी और बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है।

सुनियोजित दंगे

कर्नाटक सरकार में मंत्री  सीटी रवि ने कहा कि यह दंगे सुनियोजित तरीके के करवाये गये, जिसमें पेट्रोल बम और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। 300 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस घटना के कुछ संदिग्ध लोग है लेकिन उनका खुलासा हम जांच के बाद ही करेंगे।

दंगाइयों की प्रॉपर्टी होगी जब्त

कर्नाटक के गृह मंत्री बीएस बोम्मई का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने घटना पर दुख औरर गुस्सा जताते हुए हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है। बोम्मई ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बेंगलुरु हिंसा के दंगाइयों की प्रॉपर्टी जब्त की जायेगी, जिससे दंगे में हुए नुकसान की भरपाई होगी।

देर रात तक तांडव

बीती रात उपद्रवियों ने बेंगलुरू के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाना इलाके में जमकर बवाल किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को भी सीधा निशाना बनाया गया। कई घरों में तोड़फोड़ की गयी और वाहनों को आग लगाया गया। बेंगलुरू शहर में उपद्रवियों का यह तांडव कई देर तक चलता है।

डाइनामाइट न्यूज़ की हर खबर अब टेलीग्राम पर

धारा 144 और कर्फ्यू

 बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि बीती रात भड़की हिंसा में करीब 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, इनमें एडिशनल पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं। बेंगलुरू में धारा 144 लगाई गई है। डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशन के आस-पास कर्फ्यू भी लगाया गया है। 
 

Exit mobile version