इस देश में संघर्ष विराम के बाद भूख से हुईं 1,329 लोगों की मौत, पढ़िये ये चौकाने वाली रिपोर्ट

नैरोबी शोधकर्ताओं ने इथियोपिया के टिग्रे क्षेत्र में संघर्ष विराम के बाद भूख से 1,329 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। संघर्ष विराम के साथ ही वहां नवंबर में दो साल से जारी संघर्ष समाप्त हुआ था। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 September 2023, 6:54 PM IST
google-preferred

नैरोबी: शोधकर्ताओं ने इथियोपिया के टिग्रे क्षेत्र में संघर्ष विराम के बाद भूख से 1,329 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। संघर्ष विराम के साथ ही वहां नवंबर में दो साल से जारी संघर्ष समाप्त हुआ था।

क्षेत्रीय राजधानी में स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों और मेकेले विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में पाया गया कि टिग्रे में मौत का मुख्य कारण अब भूख है। शोधकर्ताओं की जांच में सामने आया है कि 68 प्रतिशत से अधिक लोगों की मृत्यु का कारण भूख है।

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का यह अध्यन 15-29 अगस्त तक टिग्रे के नौ उप-जिलों और आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए 53 शिविरों में किए गए सर्वे पर आधारित है।

टिग्रे में कुल मिलाकर 88 उप-जिले और 643 विस्थापन शिविर हैं, इसलिए पूरे क्षेत्र में भूख से होने वाली मौतों की संख्या लगभग निश्चित रूप से कहीं अधिक है।

भूख से मृत्यु का एक कारण अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र द्वारा खाद्य सहायता को निलंबित करना है। यह फैसला मार्च में टिग्रे में मानवीय मदद के भेजे गए अनाज की बड़ी चोरी सामने आने के बाद लिया गया था। राष्ट्रव्यापी चोरी का पता चलने के बाद जून में इथियोपिया के बाकी हिस्सों में भी सहायता पर रोक लगा दी गई थी।

इथियोपिया की सरकार चाहती है कि निलंबन खत्म हो जाए जबकि अमेरिकी सरकार और संयुक्त राष्ट्र चाहते हैं कि सरकार खाद्य सहायता वितरण प्रणाली पर अपना नियंत्रण खत्म कर दें।

Published : 
  • 26 September 2023, 6:54 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement