हिंदी
वाशिंगटन: अमेरिकी सेना ने सोमालिया के पहाड़ी क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए जिसमें 13 आतंकवादी मारे गए। अमेरिकी सेना की अफ्रीकी कमान ने यह जानकारी दी है।

अमेरिकी सेना की अफ्रीकी कमान के अनुसार आठ मई को किए गए हवाई हमलों में 13 आतंकवादी मारे गए। इन हमलों में किसी भी नागरिक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
यह हमले अदन की खाड़ी के नजदीक उत्तरी सोमालिया के गोलिस पहाड़ी क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए।
Published : 10 May 2019, 3:11 PM IST
No related posts found.