हिंदी
गुवाहाटी: असम के जोरहाट जिले में एक तेंदुए हमले में तीन वन कर्मियों सहित 13 लोग घायल हो गए। एक वन अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वन अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ सोमवार सुबह से ही जिले के चेनिजन क्षेत्र में वर्षा वन अनुसंधान संस्थान (आरएफआरआई) के परिसर में घूमता देखा गया था।
जिसके बाद, परिसर में मौजूद व्यक्तियों ने वन विभाग को इलाके में जानवर होने की जानकारी दी। उसी दौरान, उनकी एक टीम जानवर को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची।
इसी बीच, तेंदुआ ने भागने की कोशिश की और अपने सामने मौजूद व्यक्तियों पर हमला कर दिया जिसमें 10 परिसर के निवासी हैं और तीन वन कर्मी शामिल हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। (वार्ता)
Published : 27 December 2022, 4:16 PM IST
Topics : 13 लोग घायल असम गुवाहाटी जोरहाट तीन वन कर्मियों तेंदुए हमले
No related posts found.