वियतनाम में बाढ़ से 13 लोगों की मौत, 12 हजार हेक्टेयर धान की फसल बर्बाद

वियतनाम में हुई लगातार भयंकर बारिश से बाढ़ आ गई जिसमें तेरह लोगों की मौत हो गई जबकि अभी भी लापता है। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट..

Updated : 13 December 2018, 12:14 PM IST
google-preferred

हनोई: वियतनाम में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी है और एक लापता है। बाढ़ के कारण करीब 12 हजार हेक्टेयर की धान और अन्य फसल बरबाद हुयी हैं और करीब 163,500 मवेशी मारे गये हैं।

यह भी पढ़ें: दो मिनीबसों की आपस में भीषण टक्कर.. 17 लोगों की दर्दनाक मौत 

 

प्राकृतिक आपदा बचाव एवं नियंत्रण की केन्द्रीय संचालन समिति ने गुरुवार को बताया कि सप्ताहांत से शुरू बारिश के कारण आयी बाढ़ में क्वांग त्री, थुवा थेन, हुई, क्वांग नाम ,क्वांग नगी और बिंह डिंग प्रांतों के कम से कम 13 लाेग बह गये और एक व्यक्ति लापता है।

यह भी पढ़ें: डोमिनिकन गणराज्य में भयंकर विस्फोट.. चार की मौत, 45 घायल

उसने कहा बाढ़ में 13 लोगों की मौत की पुष्टि और एक के लापता हाेने की पुष्टि हो गयी है। 

 

Published : 
  • 13 December 2018, 12:14 PM IST

Related News

No related posts found.