हिंदी
काठमांडू: रूसी सेना में भर्ती के लिए नेपाली नागरिकों को कथित तौर पर अवैध रूप से रूस भेजने में संलिप्त गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके सभी 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक काठमांडू की जिला पुलिस ने कहा कि रूसी सेना में भर्ती कराने के लिए गिरोह ‘विजिट’ वीजा तथा अन्य दस्तावेजों की व्यवस्था करने के लिए हर व्यक्ति से सात लाख से 11 लाख रुपये तक लेता था।
सूत्रों ने बताया कि नेपाल पुलिस ने रूस-यूक्रेन युद्ध में छह नेपाली नागरिकों के मारे जाने के बाद मानव तस्करी की संभावित घटनाओं के खिलाफ एहतियाती कदम उठाए हैं।
सूत्रों ने बताया कि नेपाल सरकार ने रूस से अपनी सेना में नेपाली नागरिकों की भर्ती नहीं करने का भी आग्रह किया है।
Published : 7 December 2023, 10:26 AM IST
Topics : 12 गिरफ्तार काठमांडू नेपाली नागरिकों भंडाफोड़ रूसी सेना
No related posts found.