हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भाई-बहनों की देखभाल नहीं करने पर अपनी 11 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना 26 सितंबर को नेरुल इलाके में हुई तथा घटना में लड़की घायल हो गई। उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय आरोपी महिला घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नेरुल पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि एक महिला कांस्टेबल की शिकायत तथा उल्हासनगर में बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार सोमवार को आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पर किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम-2015 के प्रावधानों के तहत आरोप लगाया गया है।
Published : 17 October 2023, 12:36 PM IST
Topics : आरोप ठाणे देखभाल नवी मुंबई पिटाई बेटी भाई बहन महाराष्ट्र मामला दर्ज
No related posts found.