पलामू में 20 लाख मूल्य का 100 किलोग्राम गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार

झारखंड के पलामू में जिला पुलिस और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के संयुक्त दल ने बृहस्पतिवार दोपहर खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 लाख रुपये मूल्य का 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया और इसकी तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

Updated : 14 July 2023, 7:23 AM IST
google-preferred

मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू में जिला पुलिस और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के संयुक्त दल ने बृहस्पतिवार दोपहर खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 लाख रुपये मूल्य का 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया और इसकी तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ॠषभ गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ के समीप की गयी, जहां कार से गांजे के पैकेट जे जाए जा रहे थे।

गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की टीम ने गाड़ी को रोका और गांजा बरामद किया तथा उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गांजा छत्तीसगढ़ से गुमला होते हुए लातेहार लाया गया और यहां से बिहार के औरंगाबाद ले जाया जा रहा था।

एनसीबी इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसके आधार पर और आरोपियों के भी पकड़े जाने की संभावना है।

 

Published : 
  • 14 July 2023, 7:23 AM IST

Related News

No related posts found.