कर्नाटक में गांजे के सेवन और तस्करी के आरोप में डॉक्टर, मेडिकल के छात्र समेत 10 लोग गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

कर्नाटक में गांजे सेवन और तस्करी के आरोप में भारतीय मूल के एक विदेशी नागरिक, डॉक्टरों और एमबीबीएस व दंत चिकित्सा के छात्रों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

फ़ाइल फोटो
फ़ाइल फोटो


कर्नाटक में गांजे सेवन और तस्करी के आरोप में भारतीय मूल के एक विदेशी नागरिक, डॉक्टरों और एमबीबीएस व दंत चिकित्सा के छात्रों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि उनमें से दो डॉक्टर और शहर के तीन पेशेवर कॉलेज के सात मेडिकल/दंत चिकित्सा छात्र हैं। आरोपी विभिन्न राज्यों से संबंध रखते हैं। इनमें चार महिलाएं हैं।

पुलिस के अनुसार, उन्होंने पिछले सप्ताह भारतीय मूल के विदेशी नागरिक नील किशोरीलाल रामजी शा (38) को उसके फ्लैट में कथित रूप से गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति पिछले 15 वर्ष से मंगलुरु में रह रहा है और शहर के एक दंत चिकित्सा कॉलेज में चौथे वर्ष का छात्र है। पूछताछ में रामजी शा ने गांजे के सेवन और तस्करी में शामिल मेडिकल, दंत चिकित्सा कॉलेज के अन्य छात्रों और चिकित्सकों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने शा के पास से 50,000 रुपये मूल्य का दो किलो गांजा, दो मोबाइल फोन, एक खंजर, 7,000 रुपये नकदी आदि जब्त किए हैं।

पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों को हॉस्टल, पीजी और निजी आवासों से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से गांजा और नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपियों को आज अधिकृत क्षेत्र की अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।










संबंधित समाचार