दरियागंज हिंसा के संबंध में 10 लोग गिरफ्तार

पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 December 2019, 11:48 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने चंद्रशेखर को हिरासत में लिया

दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा

पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: CAA Protest in Gorakhpur- गोरखपुर में भारी हिंसा, बवाल, पत्थरबाजी, लाठीचार्ज, एसएसपी सुनील गुप्ता की भयंकर नाकामी उजागर

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम को सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक निजी कार को आग लगा दी थी। आग पर फौरन काबू पा लिया गया था।  (भाषा)