ओडिशा के सिमिलिपाल में वन रक्षक की हत्या के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार

ओडिशा में मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल अभयारण्य में एक वन रक्षक की हत्या के मामले में शनिवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Updated : 24 June 2023, 9:06 PM IST
google-preferred

भुवनेश्वर: ओडिशा में मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल अभयारण्य में एक वन रक्षक की हत्या के मामले में शनिवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 16 जून की रात मैथी हंसदा की कथित तौर पर शिकारियों के एक समूह ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह गश्त पर थे।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए लोग ठाकुरमुंडा थाना क्षेत्र के एदेलबेड़ा गांव के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो देशी राइफल, दो धनुष, तीन तीर, दो कुल्हाड़ी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक बी. गंगाधर ने बताया कि हत्या में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए जांच जारी है।

 

Published : 
  • 24 June 2023, 9:06 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement