आज भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप मैच खेला जाएगा, लेकिन फोकस सिर्फ क्रिकेट पर नहीं है। पहलगाम हमले के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया है। ICC ने राजनीति को खेल से अलग रखने की अपील की है।

भारत बनाम पाकिस्तान (Img: Internet)
Dubai: आज होने जा रहा भारत-पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप मुकाबला सिर्फ खेल का नहीं, बल्कि राजनीतिक संवेदनाओं के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज करेंगे।
2025 एशिया कप में टीम इंडिया ने पहले ही हाथ मिलाने से इनकार किया था, जिससे साफ हुआ कि उनका फोकस केवल मैच पर है। यह नीति महिला विश्व कप और राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी अपनाई गई थी, जहां भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान टीम के साथ कोई शारीरिक संपर्क नहीं करना चाहते थे। आज का मैच भी इसी कड़ी का हिस्सा बन सकता है।
Under-19 Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाला है महामुकाबला। यह मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।#Under19AsiaCup #IndiavsPakistan #CricketNews pic.twitter.com/VNBRXOpxqz
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 14, 2025
इस बीच ICC ने इस मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की है। रिपोर्ट के अनुसार, ICC ने मांग की है कि खेल की भावना और राजनीति को पूरी तरह अलग रखा जाए। मैच में किसी भी तरह की विवादास्पद स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए उन्होंने साफ संदेश दिया है। हालांकि, अंतिम निर्णय BCCI के हाथ में है। टीम मैनेजर आनंद दातार को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि अगर भारतीय खिलाड़ी नो-हैंडशेक पॉलिसी अपनाते हैं, तो इसे मैच रेफरी को पहले से सूचित करना आवश्यक होगा। ICC का उद्देश्य जूनियर क्रिकेट में राजनीति की बजाय खेल की भावना बनाए रखना है।
एक BCCI अधिकारी ने PTI को बताया कि खिलाड़ियों को इस मामले में सीधे कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, टीम मैनेजर आनंद दातार को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी के अनुसार, “अगर भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाते हैं, तो यह निर्णय रेफरी को पहले सूचित किया जाएगा। ICC चाहता है कि राजनीति खेल में न आए, लेकिन टीम इंडिया अपने फैसले पर कायम है।” यह संकेत देता है कि BCCI और टीम इंडिया दोनों ही राष्ट्रीय सुरक्षा और भावना को प्राथमिकता दे रहे हैं।
पिछले अनुभवों को देखें तो टीम इंडिया ने एशिया कप, महिला विश्व कप और राइजिंग स्टार्स एशिया कप में पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया था और फैंस ने इस रुख की सराहना भी की थी। इसी आधार पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारतीय अंडर-19 टीम भी नो-हैंडशेक पॉलिसी जारी रख सकती है। ICC की अपील के बावजूद BCCI टीम इंडिया के खिलाड़ियों को हाथ मिलाने की अनुमति नहीं दे सकता। यही वजह है कि आज का मैच सिर्फ खेल का नहीं, बल्कि नीति और रुख की परीक्षा भी साबित होगा।