
रोहित शर्मा
New Delhi: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर (रविवार) को खेला गया। जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी क्लासिक बल्लेबाजी से मैच में चमक बिखेरी। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए जबरदस्त साझेदारी हुई। जिसने भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ा, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। मुकाबले से पहले रोहित को शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 3 छक्कों की जरूरत थी, और उन्होंने इसे बड़े आराम से हासिल कर लिया।
रोहित-कोहली की 20वीं शतकीय साझेदारी
भारतीय पारी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन दूसरा विकेट गिरने से पहले रोहित और कोहली ने मिलकर भारतीय पारी को मजबूत आधार प्रदान किया। दोनों बल्लेबाजों ने 136 रनों की शतकीय साझेदारी की। यह वनडे इंटरनेशनल में उनकी 20वीं शतकीय पार्टनरशिप है, जो उनके लंबे और सफल क्रिकेटिंग तालमेल को दर्शाती है।
मोतिहारी में मौत का तांडव: मेरठ के ट्रक ने बाइकों को रौंदा, सड़क पर बिछी 5 लाशें
रोहित ने 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 51 गेंदों पर 57 रन बनाए। उन्हें मार्को जानसेन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। दूसरी ओर विराट कोहली शुरू से ही लय में दिखे और स्ट्राइक रोटेशन के साथ अपने क्लासिक कवर ड्राइव से दर्शकों का मनोरंजन करते रहे।
रोहित शर्मा बने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ा, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। मुकाबले से पहले रोहित को शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 3 छक्कों की जरूरत थी, और उन्होंने इसे बड़े आराम से हासिल कर लिया। रोहित अब वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के
रोहित एक और विश्व रिकॉर्ड के बेहद करीब
38 वर्षीय रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक मील के पत्थर के कगार पर हैं। वे दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन सकते हैं जो 650 इंटरनेशनल छक्के पूरे करेंगे। फिलहाल उनके नाम 645 छक्के दर्ज हैं। यानी सिर्फ 5 और छक्के उन्हें इस अनोखे मुकाम तक पहुंचा देंगे। रोहित से पीछे क्रिस गेल 553 और शाहिद अफरीदी 476 के साथ है।
Location : New Delhi
Published : 30 November 2025, 3:25 PM IST
Topics : Indian Cricket Team ODI Rohit Sharma