वेलिंगटन में पंत का धमाल, छक्के के साथ 9वां टेस्ट शतक; SENA देशों में इतिहास रचने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। 14 पारियों के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 November 2026, 9:02 AM IST

New Delhi: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। 14 पारियों के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। पंत ने 153 गेंदों पर 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 128 रन बनाए। उनकी इस दमदार पारी से भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 720 रन बनाकर खत्म की और 352 रनों की बड़ी बढ़त ले ली।

अपने ही अंदाज में शतक और खास जश्न

पंत ने अपने जाने-पहचाने आक्रामक अंदाज में शतक पूरा किया। ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर पहले उन्होंने चौका लगाया और अगली ही गेंद पर क्रीज से निकलकर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया। शतक पूरा होने के बाद पंत ने कुछ देर आंखें बंद कीं और ऊपर देखकर भगवान का शुक्रिया अदा किया। ध्रुव जुरेल ने उन्हें दो बार गले लगाया, जबकि ड्रेसिंग रूम में खड़े होकर भारतीय खिलाड़ियों और कोचों ने तालियां बजाईं। जश्न मनाते हुए पंत ने अपने बल्ले को चूमा और उसकी तरफ फ्लाइंग किस भी दिया।

ऋषभ पंत (Img: X)

14 पारियों का इंतजार खत्म

यह पंत के 53वें टेस्ट मैच की 91वीं पारी थी। इससे पहले उन्होंने जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले (लीड्स) टेस्ट की 77वीं पारी में 118 रन का शतक लगाया था। वेलिंगटन की इस पारी के बाद पंत के टेस्ट में 9 शतक और 22 अर्धशतक हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs SA Test Match: अक्षर पटेल बाहर, जुरेल का खेलना तय! जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

चारों SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर

इस शतक के साथ ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया - इन चारों 'SENA' देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा करने वाले वह एशिया के नौवें और भारत के छठे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, राहुल द्रविड़, यूनिस खान, कुमार संगकारा, विराट कोहली और केएल राहुल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इसी टेस्ट मैच में शतक लगाकर केएल राहुल ने भी इस सूची में जगह बनाई है।

SENA देशों में पंत के कुल 7 टेस्ट शतक हो गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 4 शतक इंग्लैंड में आए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में उन्होंने 1-1 शतक लगाया है।

ये भी पढ़ें: Test Match: मुशीर खान ने इंग्लैंड में लगातार तीन शतक लेकर दिखाया दम, मुंबई इमर्जिंग टीम के लिए साबित हो रहे हैं ऑलराउंडर

दिग्गज विकेटकीपरों की सूची में खास मुकाम

विदेशी जमीन पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपरों में पंत अब 7 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट (10 शतक) हैं। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर कुल टेस्ट शतकों की बात करें तो पंत 9 शतकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में एडम गिलक्रिस्ट (17 शतक) पहले और एंडी फ्लावर (12 शतक) दूसरे स्थान पर हैं।

अलग-अलग देशों में पंत का टेस्ट रिकॉर्ड

देश

मैच

पारियां

शतक

अर्धशतक

सर्वाधिक स्कोर

रन

भारत

16

26

2

10

109

1191

इंग्लैंड

13

24

4

5

146

1035

ऑस्ट्रेलिया

12

21

1

3

159*

879

न्यूज़ीलैंड

4

6

1

1

128

243

दक्षिण अफ़्रीका

3

6

1

0

100*

186

श्रीलंका

2

3

0

2

66

168

बांग्लादेश

2

3

0

1

93

148

वेस्ट इंडीज़

2

3

0

0

27

58

विकेटकीपरों के शतकों की खास तालिका

ऋषभ पंत (Img: X)

विदेशी टेस्ट मैचों में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ी

पारियां

शतक

एडम गिलक्रिस्ट

62

10

ऋषभ पंत

65

7

एंडी फ्लावर

51

6

लेस एम्स

39

5

मुशफिकुर रहीम

41

 

 

Location :  New Delhi

Published :  22 November 2026, 9:02 AM IST