स्मृति से शादी टूटने की अफवाहों के बीच पहली बार दिखे पलाश, दुखी और मायूस नजर आया चेहरा

इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी। लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारण के चलते दोनों की शादी रोक दी गयी है। इन सबके बाद पलाश पहली बार दिखे हैं। उनका वीडियो वायरल हो गया है, जिसे नीचे देखा जा सकता है

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 1 December 2025, 7:40 PM IST
google-preferred

Mumbai: इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी समय से खबरों में हैं। मंधाना 23 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से शादी करने वाली थीं। शादी से पहले की सभी रस्में पहले ही पूरी हो चुकी थीं। लेकिन, मंधाना के पिता की अचानक खराब तबीयत की वजह से शादी कुछ दिनों के लिए टाल दी गई। इसके अलावा, पलाश की तबीयत भी खराब हो गई। पलाश पर स्मृति को धोखा देने का भी आरोप लगा। इन सबके बाद पलाश पहली बार दिखे हैं। उनका वीडियो वायरल हो गया है, जिसे नीचे देखा जा सकता है।

एयरपोर्ट पर उदास दिखे पलाश मुच्छल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें पलाश मुच्छल एयरपोर्ट से निकलते दिख रहे हैं, उनके साथ उनकी मां और पिता दोनों हैं। वह ब्लैक जैकेट पहने दिख रहे हैं। यहा पलाश का चेहरा भी काफी उदास और परेशान दिख रहा है, और वह बीमार लग रहे हैं। वीडियो से पूरी बात समझ आ सकती है।

वीडियो यहां देखें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पलाश पर धोखा देने का आरोप

मालूम हो कि स्मृति मंधाना के पिता बीमार पड़ गए थे। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पलाश को भी वायरल इन्फेक्शन भी हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। फिर, सोशल मीडिया पर खबर आई कि वह मंधाना को धोखा दे रहे हैं और अपनी कोरियोग्राफर के साथ नाजायज़ रिश्ता बना रहे हैं। उनकी व्हाट्सप्प चैट्स भी वायरल हुई थी।

हालांकि अभी तक पलाश और न ही स्मृति ने कोई ऑफिशियल अपडेट इस घटना पर दिया है। फिर मंधाना ने हल्दी सेरेमनी समेत सभी सोशल मीडिया से अपनी तस्वीरें हटा दी हैं। इस घटना के बाद यह पहली बार है, जब वह पब्लिक में दिखे हैं। इसी वजह से उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

दोनों ने सोशल मीडिया पर एक ही इमोजी लगाई

गौरतलब है कि दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक ही इमोजी बायो में लगाई है। यह इमोजी बुरी नज़र से बचाने के लिए है। अब, फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि क्या दोनों शादी करेंगे। अगर नहीं करते हैं, तो क्या इसकी वजह पलाश का अफेयर होगा या कुछ और?बता दें कि मंधाना के पिता फिलहाल स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 1 December 2025, 7:40 PM IST