IPL में नया विवाद: चिन्नास्वामी के डीजे पर क्यों भड़की चेन्नई की टीम? ‘डोसा-इडली-सांभर’ को लेकर BCCI से शिकायत

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के दौरान 'डोसा-इडली-सांभर-चटनी' गाना बजाने पर CSK ने आपत्ति जताई और BCCI में शिकायत दर्ज कराई। फ्रेंचाइजी ने इसे टीम और सांस्कृतिक पहचान का अपमान बताया है और जांच की मांग की है मामले की जांच जारी है गया

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 April 2026, 2:28 PM IST

New Delhi: IPL 2026 में 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के दौरान एक गाने ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। मैच के दौरान और खासकर CSK की पारी शुरू होने से पहले स्टेडियम में 'डोसा-इडली-सांभर-चटनी' से जुड़ा एक गाना बजाया गया। इस गाने को लेकर सीएसके फ्रेंचाइजी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

सीएसके का कहना है कि यह गाना खिलाड़ियों और टीम का मजाक उड़ाने जैसा था और इससे टीम की सांस्कृतिक पहचान पर भी असर पड़ता है। फ्रेंचाइजी का मानना है कि यह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक तरह की भड़काऊ हरकत थी, जिसने मैच के माहौल को प्रभावित किया।

CSK ने BCCI में दर्ज कराई औपचारिक शिकायत

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। टीम प्रबंधन ने आरोप लगाया है कि स्टेडियम में डीजे द्वारा ऐसा गाना बजाना अनुचित था और इससे खिलाड़ियों के खिलाफ नकारात्मक माहौल बना।

IPL 2026: जानें IPL से सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले क्रिकेटर्स, कोहली-रोहित की अब तक की कुल कमाई और उनका प्रदर्शन

CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर घरेलू टीम का समर्थन करने के लिए डीजे होता है, लेकिन इस बार स्थिति अलग थी। उनके अनुसार मैच के दौरान कुछ टिप्पणियां भी पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर की गईं, जो स्वीकार्य नहीं थीं। बीसीसीआई (BCCI) से जुड़े एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और गवर्निंग काउंसिल इस पूरे मामले की जांच करेगी।

RCB-CSK राइवलरी फिर सुर्खियों में

आरसीबी और सीएसके के बीच मुकाबले हमेशा से ही हाई-वोल्टेज रहे हैं और इन्हें 'सदर्न डर्बी' भी कहा जाता है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों टीमों के बीच फैंस की तगड़ी राइवलरी देखने को मिली है।

IPL 2026: KKR की लगातार हार, कप्तान अजिंक्य रहाणे बोले- नतीजे हमारे पक्ष में नहीं

हालांकि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में सीएसके का पलड़ा कई सालों तक भारी रहा है, लेकिन हाल के सीजन में आरसीबी ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है। मौजूदा आईपीएल सीजन में भी आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हराया था, जिससे दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है। इस नए विवाद ने एक बार फिर दोनों फ्रेंचाइजी के बीच तनाव बढ़ा दिया है और अब सभी की नजर BCCI की जांच पर टिकी हुई है कि वह इस मामले में क्या फैसला लेती है।

Location :  New Delhi

Published :  16 April 2026, 2:28 PM IST