
धोनी ने IPL से खिलाड़ी के तौर पर लिया सन्यास(Img: X)
New Delhi: क्रिकेट की दुनिया में 'थाला' के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को IPL में खिलाड़ी के तौर पर अपने सफर को अलविदा कह दिया है। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। हालांकि, धोनी IPL 2027 में टीम के मेंटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। धोनी के आईपीएल से ‘आउट’ होने के बाद IPL और CSK की ब्रांड बेल्यू को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
धोनी 2008 से CSK का हिस्सा रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार IPL का खिताब जीता। उन्होंने अपने IPL करियर में 278 मैच खेले और 5,439 रन बनाए। करीब दो दशक तक धोनी और CSK की पहचान एक-दूसरे से जुड़ी रही।
धोनी की अहमियत को लेकर CSK के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी खुलकर बोल चुके हैं। IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद उन्होंने कहा था, ''यह हमारे लिए बहुत बड़ी कमी है। वह आखिरी ओवरों में आकर सिर्फ क्रीज पर टिककर मैच का रुख बदल सकते हैं।'' उन्होंने यह भी कहा था कि धोनी की मौजूदगी से विपक्षी टीम पर दबाव बनता है।
मेंटर बनकर टीम से जुड़े रहेंगे थाला(Img: X)
CSK की ब्रांड वैल्यू 2026 में करीब 244 मिलियन डॉलर आंकी गई थी। धोनी की लोकप्रियता फ्रेंचाइजी की पहचान का बड़ा हिस्सा रही है। जिसकी वजह से माना जा रहा है कि धोनी के सन्यास के बाद CSK की ब्रांड वैल्यू में कुछ असर पड़ सकता है। हालांकि, टीम की ब्रांड वैल्यू सिर्फ एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं करती। इसके पीछे पांच IPL खिताब, मजबूत फैन बेस, स्पॉन्सरशिप और टीम का प्रदर्शन भी अहम हैं।
धोनी के संन्यास के बाद CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा, ''MS Dhoni के बिना CSK नहीं है।'' वहीं, फ्रेंचाइजी ने साफ किया है कि धोनी मेंटर के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
ऐसे में धोनी की मैदान पर कमी जरूर महसूस होगी, लेकिन मेंटर के रूप में उनकी मौजूदगी टीम के लिए अहम रहेगी। अब देखना होगा कि ऋतुराज की कप्तानी में CSK अपनी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू को किस तरह बरकरार रख पाती है।
Location : New Delhi
Published : 17 November 2026, 6:00 PM IST