Shane Warne Death Mystery: फिरकी के जादूगर और महान क्रिकेटर शेन वॉर्न की मौत पर नया खुलासा

फिरकी के जादूगर और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न की मौत को लेकर उनके बेटे जेक्सन वॉर्न ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है और क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 15 April 2026, 5:28 PM IST
google-preferred

New Delhi: आस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर और फिरकी के जादूगर शेन वार्न की मौत को लेकर उनके बेटे जेक्सन वार्न ने बुधवार को एक नया और बड़ा खुलासा किया है। जेक्सन वार्न के इस नये खुलासे ने कोविड वैक्सिन समेत शेन वार्न की मौत को लेकर नई चर्चाओं को एक बार फिर जन्म दे दिया है। जेक्सन वार्न के खुलासे के बाद क्रिकेट प्रेमी और शेन वार्न के प्रशंसक सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

वर्ष 2022 में दिल का दौरा पड़ने से शेन वार्न का थाइलैंड में निधन हो गया था। उस समय शेन वार्न की उम्र 52 साल थी।

शेन वार्न की मौत के लगभग चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन वॉर्न ने दावा किया है कि उन्हें विश्वास है कि उनके पिता की मौत में कोविड टीके की भूमिका रही है। जैक्सन ने कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि उनके पिता की मौत में कोविड टीके का हाथ था। मुझे नहीं लगता कि अब यह कहने से कोई विवाद होगा। भले ही पिता को पहले से कुछ सेहत की दिक्कतें थीं, लेकिन मुझे लगता है कि टीका लगने से उनकी बीमारी खुलकर सामने आ गई और उनकी मौत हो गई।

‘2 वर्ल्ड्स कोलाइड’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जैक्सन वॉर्न ने दावा किया कि संभव है कोविड-19 वैक्सीन ने उनके पिता की सेहत पर असर डाला हो। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शेन वॉर्न को पहले से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं।

पहला रिएक्शन

जैक्सन ने कहा कि मुझे लगता है कि इस मामले में कोविड वैक्सीन की भी भूमिका हो सकती है। भले ही पापा को पहले से कुछ दिक्कतें थीं, लेकिन वैक्सीन ने उन्हें और बढ़ा दिया। उन्होंने यह भी बताया कि पिता के निधन की खबर सुनते ही उनका पहला रिएक्शन सरकार, कोविड और वैक्सीन को जिम्मेदार ठहराने का था।

Shane Warne Death: शेन वॉर्न की मौत पर उठ रहा है सवाल, थाईलैंड पुलिस करेगी पूछताछ

उन्होंने आगे खुलासा किया कि वे ये विचार सार्वजनिक रूप से साझा करना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा न करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि अगर मैं उस वक्त यह सब कह देता, तो आज स्थिति अलग होती।

कई बार ली थी वैक्सीन

जैक्सन ने यह भी दावा किया कि शेन वॉर्न ने कई बार कोविड वैक्सीन ली थी, जबकि वे इसके पक्ष में पूरी तरह इच्छुक नहीं थे। उनके अनुसार, काम के दबाव के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इस तरह के विचारों में उलझे रहने से गुस्सा बढ़ता है। यह किसी के लिए भी सही नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं अब इन बातों के बारे में ज्यादा सोचने से बचता हूं।”

बेहतर थी स्थिति

अपने पिता की जीवनशैली पर बात करते हुए जैक्सन ने बताया कि वॉर्न उस समय मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर स्थिति में थे। उन्होंने कहा, “वे खुश थे और पहले से बेहतर दिख रहे थे। हां, वे स्मोकिंग और ड्रिंक करते थे। कई लोग इससे अधिक करते हुए भी लंबा जीवन जीते हैं।”

Location :  New Delhi

Published :  15 April 2026, 5:28 PM IST

Advertisement