KKR vs SRH IPL 2026 Live Updates: आईपीएल में हैदराबाद की पहली जीत, 65 रनों से जीता मुकाबला

आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच ईडेन गार्डन्स में खेला गया जिसमें हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से शिकस्त दी और मैच अपने नाम कर दिया। हर बॉल, विकेट और हर बड़े मोमेंट का ताजा अपडेट, लाइव स्कोर और प्लेइंग इलेवन की पूरी जानकारी के लिए पढे़ं

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 April 2026 , 11:14 PM

IPL 2026 Live: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  के बीच छठा मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में गया। जिसमें हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से शिकस्त दी और मैच अपने नाम कर दिया। आईपीएल 2026 में हैदराबाद ने अपनी पहली जीत दर्ज की। कोलकाता की लगातार यह दूसरी हार है।

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की पूरी टीम 16 ओवर में 161 रन पर आलआउट हो गई है। हैदराबाद ने 65 रनों से मैच जीत लिया है। 227 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर टीम 161 रन पर ढेर हो गई। आईपीएल 2026 में अब तक का रुझान पूरी तरह से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के पक्ष में रहा है। जहां हर मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बना लिए हैं। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में KKR की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने SRH को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए 82 रनों की सलामी साझेदारी कर दी थी। हेनरिक क्लासेन हैदराबाद टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे जिन्होंने 52 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि ईशान किशन की अगुवाई में एसआरएच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मात दी थी। ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में पूरी ताकत झोंककर अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील कराइन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन: 1 अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 02 Apr 2026 11:14 PM (IST)

      हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट

      SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की पूरी टीम 16 ओवर में 161 रन पर आलआउट हो गई है। हैदराबाद ने 65 रनों से मैच जीत लिया है।

    • 02 Apr 2026 11:12 PM (IST)

      कोलकाता का नौवां विकेट गिरा

      कोलकाता को नौवां झटका कार्तिक त्यागी के रूप में लगा। वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।

    • 02 Apr 2026 10:40 PM (IST)

      केकेआर का 5वां विकेट गिरा

      SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR का 5वां विकेट गिर चुका है। अनुकूल रॉय बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं।
    • 02 Apr 2026 10:33 PM (IST)

      केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 110 रन

      युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने लगातार दूसरे मुकाबले में शानदार अर्धशतक (26 गेंद) लगाया है। इससे पहले उन्होंने मुंबई के खिलाफ भी 51 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। हालांकि, टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 110 रन है। रिंकू सिंह भी क्रीज पर डटे हैं।

    • 02 Apr 2026 10:31 PM (IST)

      कोलकाता को तीसरा झटका

      कोलकाता को तीसरा झटका कैमरन ग्रीन के रूप में लगा, जो दो रन बनाकर रनाउट हो गए। अब रघुवंशी का साथ देने रिंकू सिंह आए हैं। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है।

    • 02 Apr 2026 10:02 PM (IST)

      कोलकाता ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान रहाणे लौटे पवेलियान

      सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा है। हर्ष दुबे ने हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई है और उन्होंने फिन एलन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। एलन 7 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए और अब कप्तान रहाणे भी पवेलियान लौट चुके हैं।

    • 02 Apr 2026 09:30 PM (IST)

      KKR vs SRH Live Score: SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य

      सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बना लिए हैं।

    • 02 Apr 2026 08:58 PM (IST)

      हैदराबाद 150 पार

      सनराजर्स हैदराबाद ने शुरुआती 8 ओवर में 110 रन कूटे थे। कोलकाता के गेंदबाजों ने कितनी शानदार वापसी की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस ओवर में हैदराबाद 150 पार कर पाई है। आखिरी के 6 ओवर बाकी हैं। क्लासेन और रेड्डी अब जम चुके हैं।

    • 02 Apr 2026 08:50 PM (IST)

      KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद 150 के करीब पहुंचा

      सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर तेजी से 150 की ओर बढ़ रहा है. ओवर की आखिरी गेंद पर अनुकूल रॉय को चौका लगा। इस ओवर से कुल 11 रन आए। फिलहाल क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी मौजूद हैं और दोनों की कोशिश टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की है। अगर दोनों के बीच अच्छी साझेदारी होती है तो हैदराबाद 250 के आंकड़े तक भी पहुंच सकता है।

      12.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 140/

    • 02 Apr 2026 08:49 PM (IST)

      KKR vs SRH Live Score: वरुण चक्रवर्ती ने डाला कसा हुआ ओवर

      इस ओवर में हैदराबाद को सिर्फ 6 रन ही मिले। फिलहाल क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। शुरुआती झटकों के बाद अब हैदराबाद को इन दोनों से बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी। अगर क्लासेन और रेड्डी क्रीज पर टिक गए तो टीम यहां से भी 250 के पार का स्कोर खड़ा कर सकती है।

    • 02 Apr 2026 08:02 PM (IST)

      पावरप्ले में हैदराबाद का कमाल, हेड आउट

      पावरप्ले मे हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा करा दिया। हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते ताबाड़तोड़ 44 रन जड़े और त्यागी की बॉल पर लोंग ऑन पर कैच थमा दिया। इस समय ईशान और अभिषेक क्रीस पर है और 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 84 रन पर एक विकेट हैं।

    • 02 Apr 2026 07:49 PM (IST)

      ईडन पर अभिषेक का गरजता बल्ला

      ईडन गार्डन पर पिछले साल जनवरी में अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत में 232 के स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाए थे। पर उस मैच के अलावा वो जब भी यहां उतरे उनके बल्ले से रन नहीं निकले। पिछले तीन सालों के आईपीएल में ईडन पर अभिषेक ने 32, 32 और 2 रनों की पारियां खेली हैं। वहीं पिछले महीने ही यहां वेस्ट इंडीज के खिलाफ भी वो केवल 10 रन ही जोड़ पाए।

    • 02 Apr 2026 07:46 PM (IST)

      हेड की विस्फोटक बल्लेबाजी

      हेड की विस्फोटक बल्लेबाजी जारी है, एक ही ओवर में हेड ने 2 छक्के और 2 चौके लगाकर बॉलर की लाइन लेंथ बिगाड़ दी। हेड ने अबतक 14 गेंदों पर 34 रन जड़ दिए हैं।

    • 02 Apr 2026 07:34 PM (IST)

      ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने संभाली कमान

      सन राइजर हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे हैं। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाज है। दोनों बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 180 से ऊपर हैं। अभिषेक शर्मा फिलहाल आईपीएल के टॉप बल्लेबाज हैं।

    • 02 Apr 2026 07:26 PM (IST)

      बेस्ट स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

      आज के मैच में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और फिन एलन पर खेल प्रशंसकों की नजरें टिकी हुई है। ये तीनों बेस्ट टॉप थ्री स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज हैं।

    • 02 Apr 2026 07:13 PM (IST)

      KKR vs SRH IPL 2026 Live: टॉस अपडेट

      कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। सन राइजर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी सौंपी गई है।

Location :  New Delhi

Published :  2 April 2026, 7:10 PM IST