
LSG vs GT (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
New Delhi: आईपीएल 2026 का सुपर संडे क्रिकेट फैंस के लिए डबल एंटरटेनमेंट लेकर आया है। पहले मुकाबले में Lucknow Super Giants अपने होम ग्राउंड Ekana Cricket Stadium पर Gujarat Titans से भिड़ेगी।
लखनऊ की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। Rishabh Pant की कप्तानी में टीम ने पिछले मैच में कमाल का कमबैक करते हुए Kolkata Knight Riders को हराया था। तीन मैचों में दो जीत के साथ टीम का आत्मविश्वास हाई है। वहीं Shubman Gill की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस अब तक तीन में सिर्फ एक मैच जीत सकी है, लेकिन टीम में दमखम की कमी नहीं है।
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड भी बेहद दिलचस्प है। अब तक खेले गए मुकाबलों में गुजरात ने 4 बार बाजी मारी है, जबकि लखनऊ ने 3 मैच जीते हैं। ऐसे में आज का मुकाबला सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि हिसाब बराबर करने का भी है। लखनऊ की टीम इस मैच को जीतकर रिकॉर्ड 4-4 से बराबर करना चाहेगी, जबकि गुजरात बढ़त और मजबूत करना चाहेगी।
मैनपुरी में पुलिस का सख्त एक्शन, अतिक्रमण हटाओ अभियान से सुधरी यातायात व्यवस्था
Ekana Cricket Stadium की पिच पिछले एक साल में बदली है। पहले जहां यहां रन बनाना मुश्किल होता था, अब बल्लेबाजों को मदद मिलने लगी है। हालांकि दिन का मैच होने की वजह से पिच थोड़ी धीमी रह सकती है। इस सीजन के पहले मैच में यहां लो-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था, जिससे साफ है कि गेंदबाज भी खेल में अहम भूमिका निभाएंगे। मौसम गर्म और शुष्क रहेगा, जो खिलाड़ियों की फिटनेस की भी परीक्षा लेगा।
अगर मैच प्रिडिक्शन की बात करें तो मुकाबला पूरी तरह 50-50 नजर आ रहा है। हालांकि आंकड़े बताते हैं कि यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है। दोनों टीमों में मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है, इसलिए फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।
सीएम धामी के रवाना होते ही डीएम महाविद्यालय में हंगामा, जानिये पूरा मामला
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, Rishabh Pant (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमरन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
गुजरात टाइटंस: Shubman Gill (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा
Location : New Delhi
Published : 12 April 2026, 2:54 PM IST