
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का वीडियो वायरल (Img: Internet)
Canberra: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित वनडे और टी20 सीरीज 19 अक्टूबर 2025 से शुरू होने जा रही है। टीम इंडिया इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का मजाक उड़ाया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय टीम के "नो-हैंडशेक" निर्णय का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक एंकर कहता है, "हमने भारत की एक बड़ी कमजोरी पहचान ली है, उन्हें हाथ मिलाना पसंद नहीं है। हम इसी का फायदा उठाएंगे।"
अस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम का मेजबान टीमों ने उड़ाया भद्दा मजाक। एशिया कप में पाकिस्तान से हाथ ना मिलाने पर बनाया ऐसा वीडियो। हेजलवुड, मार्श शामिल। pic.twitter.com/qMcuoxWSak
— Bazuka_PR_5505 (@bazuka_PR) October 15, 2025
इसके बाद जोश हेज़लवुड, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल और जैक फ्रेजर-मैकगर्क जैसे खिलाड़ी हाथ मिलाने की जगह अजीब और मजाकिया तरीकों से अभिवादन करने की प्रैक्टिस करते दिखते हैं।
दरअसल, इस विवाद की जड़ एशिया कप 2025 में है, जब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया था। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए तीनों मैचों में नो-हैंडशेक पॉलिसी अपनाई थी, जिसे लेकर कई विवाद और बहस हुई। यह भारत की रणनीति थी, जो राजनयिक और सुरक्षा कारणों से प्रेरित थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया द्वारा इस संवेदनशील मुद्दे पर व्यंग्य करना अनुचित माना जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों ने इस पर नाराजगी जताई है। कई लोगों का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीमा पार कर दी है, और यह व्यवहार खेल भावना के खिलाफ है। हेज़लवुड और मार्श जैसे सीनियर खिलाड़ियों का इस वीडियो में शामिल होना और भी चिंताजनक है।
टीम इंडिया इस दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी।
Location : Canberra
Published : 15 October 2025, 1:29 PM IST
Topics : Cricket News India vs Australia Team India