टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है, जबकि भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है।

IND vs ENG सेमीफाइनल
Mumbai: टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के Wankhede Stadium में खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिससे भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।
भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav ने टॉस के बाद कहा कि टीम पहले बल्लेबाजी करना ही चाहती थी। उन्होंने बताया कि भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इंग्लैंड की टीम ने एक बदलाव करते हुए Rehan Ahmed की जगह Jamie Overton को मौका दिया है।
लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ंत
भारत और इंग्लैंड की टीमें टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले 2022 और 2024 के सेमीफाइनल में भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला हो चुका है।
भारत की प्लेइंग-11 टीम
इंग्लैंड की प्लेइंग-11 टीम