
भारत बनाम इग्लैंड (फोटो: pintesrest)
New Delhi: बर्मिग्घम में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मुकाबले में आज भारतीय गेंदबाजों को धारदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैड की टीम को 48वें ओवर में 258 रन पर समेट दिया। अक्षर पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकट झटके। तीन एक दिवसीय मैंचों की श्रृखंला के पहले मुकाबले में इंग्लैड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज बी. डकेट और जे. बेथल ने शानदार शुरूआत करते हुए पहले विकट की साझेदारी में 61 रन जोड़कर इंग्लैेड की टीम को अच्छी शुरुआत दी।
बरार ने खतरनाक हो रही पहली जोड़ी को उस समय झटका दिया जब उन्होंने जैकब बेथल को 14 रन को व्यक्तिगत स्कोर पर वाशिगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होेंने बेन डकेट को बुमराह के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। डकेट ने 45 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली।
यहां भी पढ़ें: IND vs ENG ODI: रोहित और विराट के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, क्या बर्मिंघम में फिर चलेगा टीम इंडिया का सिक्का?
2 विकट मिलने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने चालाकी दिखाते हुए बुमराह को गेंद सौंपी। बुमराह ने कप्तान के भरोसे को कायम रखते हुए हैरी ब्रुक को सस्ते में चलता किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने लगातार 2 विकट लेकर इग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। इग्लैंड की टीम का स्कोर 107 पर 6 विकट हो गया। इसके बाद अनुभवी जो रुट ने डॉसन के साथ 7वें विकेट की साझेंदारी में 121 रन जोडकर इग्लैंड की स्थिति सुधारी। पुछल्ले गेंदबाजों को अक्षर पटेल ने अपनी फिरकी में उलझाकर चार विकेट झटके।
इग्लैड़ की बल्लेबाजी जब बिखर रही थी, तब जो रूट ने डॉसन के साथ मजबूत साझेदारी कर इग्लैंड की टीम को संभाला। डॉसन ने 83 गेंदो को सामना कर 1 छक्के और 6 चौके की मदद से 68 रन की दर्शनीय पारी खेली। जबकि जो रूट 76 रन पर नाबाद रहे। जो रूट ने अपनी पारी के दौरान 76 गेंदो को सामना किया और 1 छक्का और 6 चौके जड़े।
भारत की तरफ से सर्वाधिक सफल रहे गेंदबाज अक्षर पटेल ने जहां 4 विकेट झटकाए वही उन्होंने 62 रन भी जुटाए। गुरनुर बरार भारत के सबसे महंगे गेंदबाज रहे, उन्होंने 9 ओवर में 61 रन जुटाए। प्रसिद्ध कृष्णा 50 रन देकर 2 विकेट लिए। भारत की तरफ से बुमराह किफायती गेंदबाज रहे, उन्होंने 9 ओवर में मात्र 31 रन खर्च किए।
Location : New Delhi
Published : 14 July 2026, 8:23 PM IST