टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच विवादों में हार्दिक पांड्या, पुणे में शिकायत दर्ज; जानें क्या है पूरा मामला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के जश्न के दौरान भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगा है। पुणे के एक वकील ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जानिए क्या है पूरा मामला और किस कानून का हवाला दिया गया है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 12 March 2026, 10:08 AM IST

New Delhi: टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं। पुणे के एक वकील ने उन पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर Shivaji Nagar Police Station में आवेदन दिया गया है और पुलिस से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

तिरंगे के अपमान का आरोप

पुणे के वकील वाजिद खान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या ने राष्ट्रीय ध्वज को अपने शरीर के चारों ओर लपेट रखा था। उनका कहना है कि इस तरह तिरंगे को पहनकर जश्न मनाना राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है।

वकील के मुताबिक, जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाते समय पांड्या की पीठ पर तिरंगा बंधा हुआ था और वह उसी स्थिति में नाचते और मंच पर लेटते हुए दिखाई दिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि देश के राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और किसी भी तरह से उसकी गरिमा को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।

किस कानून का दिया गया हवाला

शिकायत में Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 की धारा 2 का हवाला दिया गया है। इस कानून के तहत राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान का अपमान करना दंडनीय अपराध माना जाता है। वकील का कहना है कि इस मामले में वीडियो और तस्वीरें सबूत के तौर पर मौजूद हैं, जिनके आधार पर पुलिस को जांच करनी चाहिए।

पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

जानकारी के मुताबिक जब शिकायतकर्ता Shivaji Nagar स्थित पुलिस स्टेशन पहुंचे तो शुरुआत में पुलिस ने कहा कि यह घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए वहीं शिकायत दर्ज कराई जानी चाहिए। हालांकि वकील का तर्क था कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए उसकी गरिमा से जुड़े मामले की शिकायत किसी भी पुलिस स्टेशन में की जा सकती है। बाद में पुलिस ने उनका आवेदन स्वीकार कर लिया और उसकी प्रति भी उन्हें दे दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

टी20 विश्व कप जीत के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें Hardik Pandya अपनी कथित गर्लफ्रेंड Mahika Sharma के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इन वीडियो में पांड्या डांस करते, ट्रॉफी के साथ तस्वीरें लेते और टीम के साथ खुशी मनाते दिखाई देते हैं। एक वीडियो में दोनों को मंच पर लेटे हुए भी देखा गया, जबकि आसपास अन्य खिलाड़ी और स्टाफ जश्न मना रहे थे।

बेटे Agastya से मिलकर भावुक हुए Hardik Pandya, सोशल मीडिया पर बयां किया हाल

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

विवाद के बीच यह भी सच है कि टी20 विश्व कप 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से दो अहम अर्धशतक लगाए। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली थी, जो टीम की जीत में अहम साबित हुई। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ICC Team of the Tournament में भी शामिल किया गया।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 12 March 2026, 10:08 AM IST