
प्रतीकात्मक
IPL 2026: आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले में पिच का रोल बेहद अहम रहने वाला है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो बड़े स्कोर वाले मैचों के लिए जाना जाता है।
इस मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कुल 9 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें हर पारी में औसतन करीब 200 रन बने थे। इससे साफ है कि पिच बल्लेबाजों को मदद देती है और गेंदबाजों के लिए यहां काम आसान नहीं रहने वाला। ऐसे में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
इस मैदान की एक खास बात यह है कि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। पिछले 9 मैचों में से 7 मुकाबले उन टीमों ने जीते हैं, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की। वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को सिर्फ 2 बार ही सफलता मिली है।
यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है, ताकि बड़ा स्कोर खड़ा कर विरोधी टीम पर दबाव बनाया जा सके। इस मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 255 रन बनाकर अपनी ताकत दिखाई थी, जो इस पिच की प्रकृति को दर्शाता है।
अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 6 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को सिर्फ 2 बार जीत मिली है। इतना ही नहीं, इसी मैदान पर भी गुजरात का प्रदर्शन बेहतर रहा है। यहां खेले गए 3 मुकाबलों में गुजरात ने 2 में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान को सिर्फ 1 जीत मिली है।
हालांकि, इस सीजन की शुरुआत दोनों टीमों के लिए अलग रही है। राजस्थान रॉयल्स ने अपना पहला मैच जीतकर आत्मविश्वास हासिल किया है, जबकि गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में गुजरात इस मैच में वापसी करना चाहेगी, जबकि राजस्थान जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।
दोनों टीमों के पास दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइनअप है। गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं, जबकि राजस्थान की कमान रियान पराग के हाथों में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हाई-स्कोरिंग पिच पर कौन सी टीम बेहतर प्रदर्शन करती है और जीत अपने नाम करती है।
Gujarat Titans Playing XI
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा और मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा
Rajasthan Royals' Playing XI
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा और नांद्रे बर्गर
इम्पैक्ट प्लेयर- ब्रिजेश शर्मा
Location : New Delhi
Published : 4 April 2026, 6:59 PM IST
Topics : GT vs RR Playing 11 GT Vs RR Gujarat Titans VS Rajasthan Royals IPL 2026 RR vs GT Match Pitch Report