हिंदी
IFA World Cup 2026 (Img: Pinterest)
New Delhi: FIFA World Cup 2026 अब सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल ट्रॉफी जीतने की जंग नहीं रह गया है, बल्कि यह इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि वाला टूर्नामेंट भी बन चुका है। फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगी, लेकिन मुकाबला सिर्फ ट्रॉफी के लिए नहीं, बल्कि ₹481 करोड़ की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि के लिए भी होगा। दिलचस्प बात यह है कि फाइनल हारने वाली टीम भी करोड़ों रुपये लेकर घर लौटेगी।
फीफा ने इस बार पुरस्कार राशि में बड़ा इजाफा किया है। विश्व कप जीतने वाली टीम को 50 मिलियन डॉलर (करीब रूपए481 करोड़) की प्रदर्शन आधारित इनामी राशि मिलेगी।
अगर क्वालिफिकेशन और तैयारी के लिए पहले से दी गई राशि को भी जोड़ दिया जाए, तो चैंपियन टीम की कुल कमाई 60 मिलियन डॉलर (करीब रूपए578 करोड़) से अधिक हो जाएगी। यह 2022 विश्व कप के मुकाबले कहीं ज्यादा है।
फाइनल में हारने वाली टीम को भी 33 मिलियन डॉलर (करीब रूपए318 करोड़) मिलेंगे। यानी ट्रॉफी भले एक टीम के पास जाएगी, लेकिन उपविजेता भी भारी-भरकम इनामी राशि के साथ टूर्नामेंट का समापन करेगा।
तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ इंग्लैंड को 29 मिलियन डॉलर (करीब रूपए279 करोड़) की पुरस्कार राशि मिलेगी, जबकि चौथे स्थान पर रही फ्रांस को 27 मिलियन डॉलर (करीब रूपए260 करोड़) मिलेंगे।
2026 विश्व कप पहली बार 48 टीमों के साथ खेला जा रहा है। इसी वजह से फीफा ने कुल पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 871 मिलियन डॉलर (करीब रूपए8,386 करोड़) कर दिया है।
तुलना करें तो कतर विश्व कप 2022 में कुल पुरस्कार राशि 440 मिलियन डॉलर थी। यानी इस बार इनामी राशि में करीब 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 48 टीमों को कम से कम 12.5 मिलियन डॉलर (करीब रूपए120 करोड़) की राशि सुनिश्चित की गई है। इसमें क्वालिफाई करने और तैयारियों के लिए मिलने वाली राशि शामिल है।
| स्थान | राशि (करीब) |
|---|---|
| चैंपियन | रूपए 481 करोड़ |
| उपविजेता | रूपए 318 करोड़ |
| इंग्लैंड (तीसरा) | रूपए 279 करोड़ |
| चौथा स्थान (फ्रांस) | रूपए 260 करोड़ |
| क्वार्टर फाइनल | रूपए 183 करोड़ |
| प्री-क्वार्टर फाइनल | रूपए 144 करोड़ |
| राउंड ऑफ 32 | रूपए 106 करोड़ |
| ग्रुप स्टेज | रूपए 87 करोड़ |
Location : New Delhi
Published : 19 July 2026, 1:00 PM IST