FIFA WC 2026: मैच खत्म, लेकिन बवाल शुरू! संसद में एमबाप्पे पर बरसी पैराग्वे की सीनेटर, विवाद ने लिया नया मोड़

फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस की जीत के बाद किलियन एमबाप्पे और पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमारिला के बीच विवाद और गहरा गया। संसद में एमबाप्पे पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नया बवाल खड़ा हो गया, जबकि फ्रांस के कोच ने कहा कि स्टार खिलाड़ी का पूरा ध्यान क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 July 2026, 3:06 PM IST

New Delhi: FIFA World Cup 2026 में फ्रांस और पैराग्वे के बीच खेले गए मुकाबले के बाद शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है। फ्रांस की 1-0 की जीत के बाद स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे और पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमारिला के बीच बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। ताजा घटनाक्रम में अमारिला ने संसद के भीतर एमबाप्पे पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर नया विवाद खड़ा कर दिया।

हाथ मिलाने से इनकार बना विवाद की वजह

रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दौरान पैराग्वे के खिलाड़ियों ने फ्रांस के खिलाड़ियों पर कई आक्रामक टैकल किए। फ्रांसीसी टीम का मानना था कि कुछ टैकल गंभीर चोट का कारण बन सकते थे, लेकिन रेफरी ने किसी खिलाड़ी को कार्ड नहीं दिखाया।

मैच समाप्त होने के बाद पैराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने एमबाप्पे से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन फ्रांसीसी स्टार ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इसी घटना के बाद विवाद शुरू हुआ और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया।

संसद में सीनेटर की आपत्तिजनक टिप्पणी

पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमारिला ने संसद में भाषण के दौरान एमबाप्पे पर फिर हमला बोला। उन्होंने उनके लिए बेहद अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसकी व्यापक आलोचना हो रही है। अमारिला ने कहा कि ऑरलैंडो गिल ने सम्मान के साथ हाथ बढ़ाया था, लेकिन एमबाप्पे का व्यवहार खेल भावना के खिलाफ था। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा व्यवहार फ्रांसीसी संस्कृति का प्रतिनिधित्व नहीं करता।

नस्लीय टिप्पणी और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

इस विवाद की शुरुआत में अमारिला ने एमबाप्पे पर नस्लीय टिप्पणी भी की थी। जवाब में एमबाप्पे ने उन्हें अपने पद के योग्य नहीं बताया था। इसके बाद अमारिला ने सोशल मीडिया पर खुला पत्र लिखकर सार्वजनिक माफी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो वह कानूनी कार्रवाई पर भी विचार करेंगी।

कोच डेशॉ बोले- एमबाप्पे का पूरा फोकस क्वार्टर फाइनल पर

फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेशॉ ने इस पूरे विवाद को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि एमबाप्पे मानसिक रूप से पूरी तरह मजबूत हैं और उनका पूरा ध्यान मोरक्को के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर है।

FIFA World Cup: मेसी का चमत्कार देख अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने क्या कही बड़ी बात

क्या यहीं थमेगा विवाद?

विश्व कप के दौरान मैदान के बाहर बढ़ता यह विवाद अब अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया है। सभी की नजर इस बात पर है कि क्या दोनों पक्षों के बीच यह जुबानी जंग यहीं समाप्त होगी या आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराएगा।

Location :  New Delhi

Published :  9 July 2026, 2:56 PM IST