
DC vs MI मैच
DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। समीर रिजवी के इम्पैक्ट प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162/6 का स्कोर बनाया, जबकि जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 164 रन बनाकर जीत हासिल की।
रिजवी ने 51 गेंदों में सात चौके और सात छक्के लगाकर 90 रन बनाए। उन्होंने पाथुम निसांका के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन और डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रन की अहम साझेदारी की। निसांका ने 44 रन, मिलर 21 रन नाबाद और ट्रिस्टन स्टब्स 3 रन नाबाद रहे। रिजवी लगातार दूसरे मैच में इम्पैक्ट प्लेयर बनकर टीम की जीत सुनिश्चित करने में सफल रहे।
Location : New Delhi
Published : 4 April 2026, 3:02 PM IST