DC vs MI Free Live Streaming: दिल्ली vs मुंबई आज आमने-सामने; जानें कब, कहां और कैसे देखें Free LIVE Match

DC vs MI Free Live Streaming: IPL 2026 में आज DC और MI के बीच बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमों की नजर जीत की लय बनाए रखने पर है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां जानिए लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 4 April 2026, 1:47 PM IST

New Delhi: IPL 2026 के रोमांच के बीच आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। खास बात यह है कि दोनों टीमों ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक बन गया है।

दोनों टीमें जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। दिल्ली अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेगी, जबकि मुंबई अपनी मजबूत टीम के दम पर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

MI vs DC Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2026 का यह मुकाबला आज 4 अप्रैल को खेला जाएगा। मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो बड़े मैचों के लिए जाना जाता है।

यह मैच IPL 2026 का 8वां मुकाबला है और दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। ऐसे में फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

IPL Match Today DC vs MI: अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या की कप्तानी में दो दिग्गज टीमें आज मैदान में होंगे आमने-सामने

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Streaming Apps: फ्री में कैसे देखें लाइव मैच?

अगर आप इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं, तो इसके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। मोबाइल यूजर्स Jio Hotstar ऐप के जरिए इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। वहीं, टीवी दर्शकों के लिए यह मैच Star Sports नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

इस तरह आप घर बैठे आसानी से इस बड़े मुकाबले का मजा ले सकते हैं।

MI vs DC IPL 2026: हेड-टू-हेड में कौन आगे?

अगर दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 21 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 16 बार जीत मिली है।

हालांकि, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और मौजूदा फॉर्म के आधार पर कोई भी टीम बाजी मार सकती है। ऐसे में यह मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांच से भरा हो सकता है।

IPL 2026: आज के मैच से पहले CSK के लिए बुरी खबर, जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट और कौन मार सकता है बाजी

IPL 2026: संभावित प्लेइंग 11 (DC vs MI Squad) संभावित प्लेइंग 11

Delhi Capitals Squad:

अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, टी नटराजन, माधव तिवारी, करुण नायर और साहिल पारख

Mumbai Indians Squad:

हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इजहार और रघु शर्मा

दोनों टीमों की संतुलित स्क्वॉड को देखते हुए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीत की लय को बरकरार रख पाती है और किसे हार का सामना करना पड़ता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 4 April 2026, 1:47 PM IST