CSK vs MI: मुंबई और चेन्नई के बीच कांटे की टक्कर, जानें टॉस से लेकर प्लेइंग इलेवन तक

IPL 2026 के 44वें मुकाबले में Chennai Super Kings और Mumbai Indians आमने-सामने हैं। यह मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 May 2026, 7:38 PM IST

New Delhi: IPL 2026 के 44वें मुकाबले में Chennai Super Kings और Mumbai Indians आमने-सामने हैं। यह मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस में डेब्यू और बदलाव

मुंबई के लिए आज लेग स्पिनर Raghu Sharma डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, टीम में एक और बदलाव करते हुए अश्विनी कुमार की जगह कृष भगत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। कप्तान Hardik Pandya की अगुवाई में टीम मजबूत संयोजन के साथ उतरी है।

चेन्नई सुपर किंग्स में दो बड़े बदलाव

चेन्नई ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। गुरजपनीत सिंह की जगह रामकृष्ण घोष और अकील हुसैन की जगह प्रशांत वीर को मौका दिया गया है। कप्तान Ruturaj Gaikwad टीम की कमान संभाल रहे हैं।

प्लेइंग इलेवन:

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।

Location :  Chennai

Published :  2 May 2026, 7:32 PM IST