हिंदी
बीसीसीआई 15 मार्च को नई दिल्ली में ‘नमन अवार्ड्स 2026’ आयोजित कर रहा है, जिसमें रोजर बिन्नी BCCI ने रोज़र बिन्नी समेत दो और इंडियन क्रिकेट के दिगज्जों को सम्मानित करने का फैसला किया है, यह कार्यक्रम 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
New Delhi: भारतीय क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन और लंबे समय तक योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए BCCI द्वारा प्रतिष्ठित BCCI Naman Awards 2026 का आयोजन 15 मार्च को नई दिल्ली में किया जाएगा। इस समारोह में भारतीय क्रिकेट के तीन महान खिलाड़ियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।
इस वर्ष रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को बीसीसीआई का सर्वोच्च सम्मान कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने दौर में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है और खेल के विकास में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट इतिहास के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने 1983 Cricket World Cup में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया था। वे उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। अपने खेल करियर के बाद भी बिन्नी ने भारतीय क्रिकेट की सेवा जारी रखी। उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के कोच के रूप में युवा खिलाड़ियों को तैयार किया और बाद में राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे। हाल के वर्षों में उन्होंने बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली और प्रशासनिक स्तर पर भी भारतीय क्रिकेट को मजबूत बनाने में योगदान दिया।
बल्ले से मचाया धमाका, शुभमन गिल को मिलेगा पॉली उमरीगर अवॉर्ड; लगातार दूसरी बार चमकी स्मृति मंधाना
भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में शुमार राहुल द्रविड़ को भी उनके असाधारण योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। द्रविड़ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 24 हजार से अधिक रन बनाकर भारतीय बल्लेबाजी को मजबूत आधार दिया और लंबे समय तक टीम इंडिया की रीढ़ बने रहे। खिलाड़ी के रूप में शानदार करियर के बाद उन्होंने कोच और मेंटर के रूप में भी भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दी। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में युवा खिलाड़ियों को तैयार करने से लेकर भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में 2024 टी20 विश्व कप जीत तक उनकी भूमिका बेहद अहम रही।
भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज Mithali Raj को महिला वर्ग में बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मिताली राज महिला वनडे क्रिकेट में 7805 रन बनाकर दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनके लंबे और शानदार करियर ने भारत में महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम दो बार विश्व कप फाइनल तक पहुंची।
नेशनल लोक अदालत की पहल: 1.36 अरब रुपये की रिकवरी! लेकिन ये किसके लिए और कैसे हुई?
इस समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के अलावा वर्ष 2024–25 के शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। भारतीय टीम के कप्तान Shubman Gill को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड दिया जाएगा, जबकि स्मृति मंधना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर के सम्मान से नवाजा जाएगा। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए इरा जाधव, शैफाली वर्मा,आयुष मात्रे और हर्ष दुबे को भी अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।
नमन अवॉर्ड्स 2026 का यह समारोह भारतीय क्रिकेट के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान पहली बार उन सभी भारतीय टीमों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने हाल के वर्षों में आईसीसी ट्रॉफियां जीतकर देश का नाम वैश्विक मंच पर रोशन किया है। यह आयोजन भारतीय क्रिकेट की समृद्ध विरासत और खिलाड़ियों के योगदान को सम्मान देने की परंपरा को आगे बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
No related posts found.