हिंदी
आज जारी होगा पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
नई दिल्ली: 10वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर 10वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वेबसाइट खोलते ही उस पर 10वीं के रिजल्ट से जुड़ा नोटिफिकेशन दिखाई दे रहा है। पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 आज यानी 16 मई को दोपहर 2.30 बजे के बाद जारी किया जाएगा। इससे जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर चेक किए जा सकेंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, रिजल्ट कैसे चेक करें पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। पीएसईबी दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025, मैट्रिक टॉपर लिस्ट और पास प्रतिशत जैसे विवरण घोषित करेगा। इसके बाद छात्र पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार नतीजे एक महीने की देरी से जारी किए जा रहे हैं। 2024 में पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 18 अप्रैल को जारी किया गया था।
पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा 10 मार्च से 04 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस साल पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 2.81 लाख छात्र शामिल हुए थे। अब सभी को पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 पास करने के लिए छात्रों के पास हर विषय और कुल अंकों में कम से कम 33% अंक होने चाहिए। अगर बच्चे को 33 से कम अंक मिलते हैं तो वह फेल हो जाएगा। साथ ही उसे PSEB सप्लीमेंट्री/कम्पार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।
PSEB 10वीं रिजल्ट 2025, pseb.ac.in:
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
1- पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
2- पंजाब बोर्ड की वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
3- इसके बाद क्लास 10 लिंक को चुनें।
4- वहां पूछे गए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
5- ऐसा करने के बाद PSEB 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा। इसे अच्छी तरह चेक करके डाउनलोड कर लें। आप चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
PSEB 10वीं रिजल्ट 2025, pseb.ac.in: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट का पिछले 5 सालों का लेखा-जोखा?
यहां जानें पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी हुआ और पिछले 5 सालों यानी 2020 से 2025 तक का पास प्रतिशत क्या रहा-
2024: रिजल्ट की तारीख- 18 अप्रैल 2024, पास प्रतिशत- 97.24% (कुल 2,81,098 छात्रों में से 2,73,348 पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.19% और लड़कों का 96.47%) रहा।
2023: रिजल्ट की तारीख- 26 मई 2023, पास प्रतिशत- 97.54% (कुल 2,81,327 छात्रों में से 2,74,400 पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.46% और लड़कों का 96.73%) रहा।
2022: परिणाम तिथि- 5 जुलाई 2022, उत्तीर्ण प्रतिशत- 99.06% (लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.35% था)
2021: परिणाम तिथि- 17 मई 2021, उत्तीर्ण प्रतिशत- 99.93% (लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.94% और लड़कों का 99.92% था)
2020: परिणाम तिथि- 29 मई 2020, उत्तीर्ण प्रतिशत- 100% (सभी छात्रों को COVID-19 के कारण मूल्यांकन नीति के आधार पर उत्तीर्ण किया गया।)
Location : New Delhi
Published : 16 May 2025, 8:40 AM IST
Topics : PSEB PSEB Punjab Board 10th Result 2025 pseb.ac.in. Punjab Board 10th Result 2025 Punjab Board Matric Result 2025
No related posts found.
No related posts found.