
गृह ऊर्जा में सीढ़ियों का महत्व (Img- Pinterest)
New Delhi: कई बार दिन-रात कड़ी मेहनत करने के बावजूद घर में आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव या तरक्की में रुकावट जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। वास्तु शास्त्र और इंटीरियर डिजाइनिंग के अनुसार, हमारे घर के हर कोने की अपनी एक ऊर्जा होती है।
अक्सर लोग घर की सीढ़ियों के नीचे खाली पड़ी जगह को सामान ठूंसने या किसी भी इस्तेमाल के लिए चुन लेते हैं, लेकिन यही अनदेखी आपके घर की पॉजिटिव एनर्जी को पूरी तरह प्रभावित कर सकती है। रानी टिबड़ेवाल के अनुसार, सीढ़ियों के नीचे रखी गलत चीजें घर के वातावरण को नकारात्मक बना सकती हैं।
अधिकतर घरों में स्थान की कमी के कारण लोग सीढ़ियों के नीचे ही पूजाघर या मंदिर बना देते हैं। वास्तु के अनुसार यह बेहद अशुभ माना जाता है। सीढ़ियों पर दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है और पैरों की धमक होती है, ऐसे में ठीक उसके नीचे ईश्वर का स्थान होना घर में वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इससे पारिवारिक जीवन में अशांति और बाधाएं आ सकती हैं।
वास्तु की 32 प्रवेश द्वार सीरीज का समापन: मुख्य और भलाट दिशा खोलेगी तरक्की के बंद रास्ते
अक्सर लोग सीढ़ियों के नीचे की जगह को स्टोर रूम की तरह इस्तेमाल करते हैं और वहां टूटा-फूटा सामान या कबाड़ जमा कर देते हैं। रानी टिबड़ेवाल बताती हैं कि सीढ़ियों के नीचे कूड़ा-कचरा, बंद घड़ियां या टूटी वस्तुएं रखने से घर के सदस्यों के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है, जिससे बेवजह का मानसिक तनाव और कड़वाहट बढ़ती है।
सीढ़ियों के नीचे अंडरग्राउंड वाटर टैंक या पानी की टंकी बनवाना भी वास्तु के लिहाज से बड़ा दोष माना जाता है। जल तत्व का इस स्थान पर होना घर के मुख्य सदस्यों की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है और अचानक धन हानि के योग बना सकता है।
वास्तु दोष से घर में बढ़ रहे हैं दुश्मन और नुकसान? जानें रोग और नाग द्वार के खौफनाक प्रभाव
अगर आप इस जगह का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो वहां हल्का स्टोरेज बनवा सकते हैं। इसके अलावा वहां छोटे और सुंदर सजावटी पौधे (Indoor Plants) रखना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और खुशहाली आती है।
Location : New Delhi
Published : 5 September 2026, 12:56 PM IST