Vastu For Wealth: घर की इन दो दिशाओं में गलती से भी न करें चूक, वरना छिन जाएगी सुख-शांति और छा जाएगी कंगाली

वास्तु शास्त्र में गंधर्व और भृंगराज दिशा का सही होना बेहद जरूरी है। वास्तु विशेषज्ञ रानी टिबड़ेवाल से जानिए कि कैसे ये दिशाएं आपके घर में गरीबी ला सकती हैं और कृष्ण व दुर्गा बीसा यंत्र से इस दोष को हमेशा के लिए कैसे दूर करें।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 July 2026, 1:55 PM IST

New Delhi: घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन केवल आपकी मेहनत पर ही निर्भर नहीं करता, बल्कि आपके घर की दिशाएं और उनका वास्तु भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है।

वास्तु की खास श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ रानी टिबड़ेवाल ने इस बार दो सबसे संवेदनशील दिशाओं गंधर्व और भृंगराज के बारे में बेहद महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि कैसे घर के मुख्य द्वार या इन खास दिशाओं में हुआ वास्तु दोष पूरे परिवार को आर्थिक तंगी की ओर धकेल सकता है।

गंधर्व दिशा: यहां की गलती बना सकती है कंगाल

रानी टिबड़ेवाल के अनुसार, गंधर्व दिशा मुख्य रूप से साउथ-वेस्ट (दक्षिण-पश्चिम) कोने में आती है। वास्तु विज्ञान में इस दिशा का असंतुलन बेहद नकारात्मक माना गया है।

घर में एक से ज्यादा तुलसी का पौधा लगाना सही या गलत? जानें सही संख्या और वास्तु नियम

यदि घर का मुख्य प्रवेश द्वार या कोई बड़ा दोष इस दिशा में आ जाए, तो यह परिवार को धीरे-धीरे आर्थिक कंगाली और गरीबी की ओर ले जाता है। इस दोष से स्थायी राहत पाने के लिए उन्होंने 'कृष्ण यंत्र' की स्थापना करने की सलाह दी है। यह यंत्र घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन का प्रवाह बनाए रखता है।

भृंगराज दिशा का दोष: दूर करने के लिए करें यह आसान उपाय

गंधर्व दिशा की तरह ही भृंगराज दिशा का वास्तु प्रभाव भी बेहद प्रभावशाली और संवेदनशील होता है। इस दिशा या एंट्री में गड़बड़ी होने पर परिवार में बेवजह के खर्चे और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

रानी टिबड़ेवाल के अनुसार, भृंगराज दिशा के दोष को काटने और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए 'दुर्गा बीसा यंत्र' की स्थापना करना सबसे उत्तम उपाय है। यह यंत्र घर को नकारात्मक शक्तियों और दरिद्रता से पूरी तरह सुरक्षित रखता है।

Vastu Tips: क्या आपके घर में भी हर वक्त रहता है चिड़चिड़ापन? मुख्य गेट का ये वास्तु दोष हो सकता है जिम्मेदार

सही दिशा पहचानें और पूछें अपने सवाल

यदि आपको अपने घर में इन दिशाओं को पहचानने में कोई भी भ्रम या कठिनाई हो रही है, तो आप रानी टिबड़ेवाल के पिछले वीडियो को देखकर सही दिशा का सटीक पता लगा सकते हैं। इसके साथ ही, यदि आपके मन में वास्तु या इन यंत्रों की स्थापना से जुड़ा कोई भी सवाल हो, तो आप कमेंट बॉक्स में लिखकर सीधे मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  30 July 2026, 1:55 PM IST