घर में सीढ़ियों का स्थान, रंग और डिजाइन सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित करते हैं। जानिए वास्तु के अनुसार सीढ़ियां कहां बनानी चाहिए, कौन से रंग उपयुक्त करने चाहिए और किन बातों का ध्यान रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

बीच में नहीं, किनारे पर बनाएं सीढ़ियां (Img- Internet)
New Delhi: घर की बनावट में सीढ़ियां केवल एक संरचनात्मक हिस्सा नहीं होतीं, बल्कि यह घर की ऊर्जा के प्रवाह को भी प्रभावित करती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सीढ़ियों का सही स्थान और डिजाइन घर में सकारात्मकता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अक्सर बड़े घरों या बंगलों में सीढ़ियां बीच में बनाई जाती हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह सही नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि घर के मध्य में सीढ़ियाँ होने से ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है। इससे घर में रहने वाले लोगों के कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं और प्रयासों के बावजूद सफलता मिलने में देरी होती है।
वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि सीढ़ियां हमेशा घर के किनारे पर बनानी चाहिए। इससे ऊर्जा का प्रवाह बाधित नहीं होता और सकारात्मक ऊर्जा आसानी से घर के अंदर प्रवेश करती रहती है। इसके अलावा, किनारे पर बनी सीढ़ियाँ मेहमानों के लिए भी सुविधाजनक होती हैं क्योंकि वे आसानी से दिखाई देती हैं।
Vastu Tips: सीढ़ियों की संख्या का वास्तु से क्या है संबंध? जानिए सही स्टेप काउंट का नियम
सीढ़ियों का सही स्थान चुनने के साथ-साथ उनके आसपास का वातावरण भी महत्वपूर्ण होता है। सीढ़ियों के पास साफ-सफाई बनाए रखना, उचित रोशनी की व्यवस्था करना और अव्यवस्था से बचना घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। अच्छी रोशनी से जगह खुली और स्वागतयोग्य लगती है।
वास्तु के अनुसार, सीढ़ियों का रंग भी ऊर्जा को प्रभावित करता है। हल्के और पेस्टल रंग जैसे ऑफ व्हाइट, पेस्टल पिंक, हल्का पीला और लाइट ब्लू सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। ये रंग मन को शांत रखते हैं और घर में सुकून का माहौल बनाते हैं। यदि आप वॉलपेपर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसमें भी हल्के रंगों का चयन करना बेहतर माना जाता है।
Vastu Tips for Stairs: क्या घर की सीढ़ियां रोक रही हैं बच्चों की तरक्की? जानिए आसान उपाय
सीढ़ियों पर कांटेदार पौधे या गमले रखना नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है, इसलिए इससे बचना चाहिए। साथ ही, सीढ़ियों के आसपास अंधेरा या गंदगी भी नहीं होनी चाहिए। साफ-सुथरा और रोशन वातावरण घर में सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है।