
घर के लिए वास्तु टिप्स (Img- Internet)
New Delhi: आजकल कई घरों में छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव और झगड़े आम हो गए हैं। परिवार के सदस्यों के बीच तनाव, आर्थिक परेशानी और नकारात्मक माहौल लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित कर रहा है। ऐसे में लोग समाधान की तलाश में तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, ताकि घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
जब घर में लगातार पैसों की कमी महसूस होती है या काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो लोग इसे नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखते हैं। कई बार बिना किसी स्पष्ट कारण के भी घर का वातावरण भारी लगने लगता है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच दूरी बढ़ने लगती है।
ऐसी स्थिति में कुछ पारंपरिक उपायों को अपनाकर सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की जा सकती है। सबसे पहले घर की सीढ़ियों पर ध्यान देना जरूरी माना जाता है। सीढ़ियों के बीचों-बीच एक गोल आकार बनाकर उसे साफ-सुथरे तरीके से तैयार करें। इसके बाद उस पर कुमकुम से एक सीधी रेखा बनाएं और उसके ऊपर तथा नीचे एक-एक बड़ा बिंदु (टिका) लगाएं। यह उपाय घर में ऊर्जा के संतुलन को बेहतर बनाने में मददगार माना जाता है।
Vastu Tips For Home: घर के दरवाजों की ये अनदेखी आदतें बदल सकती हैं आपकी खुशहाली, जानें कैसे…..
घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का मुख्य स्थान होता है। ऐसे में मेन एंट्री को विशेष रूप से सजाना और शुद्ध रखना जरूरी है। मुख्य दरवाजे के दोनों ओर हल्दी का छाप लगाएं और गेट के दोनों तरफ हल्दी की सीधी लाइन बनाएं। इसके ऊपर पांच कुमकुम के टीके लगाएं। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने और नकारात्मकता को दूर करने के लिए किया जाता है।
Vastu Shastra: इन संकेतों से जानें घर में कहां है वास्तु असंतुलन, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां
हालांकि, इन उपायों के साथ-साथ घर के सदस्यों का व्यवहार और सोच भी बहुत मायने रखती है। आपसी समझ, संवाद और सम्मान किसी भी घर को खुशहाल बनाने की सबसे बड़ी कुंजी है। पारंपरिक उपायों के साथ यदि सकारात्मक सोच अपनाई जाए, तो घर का माहौल निश्चित रूप से बेहतर हो सकता है।
Location : New Delhi
Published : 5 May 2026, 12:42 PM IST