घर और दुकान में छिपे ये वास्तु राज, जो चुपचाप बढ़ा सकते हैं आपकी कमाई; जानिये यहां

घर और दुकान में कुछ ऐसे आसान उपाय छिपे हैं, जिन्हें अपनाकर आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। सही दिशा, खास पौधे और छोटी-छोटी बदलाव आपकी किस्मत बदल सकते हैं। जानिए वो तरीके, जो चुपचाप आपके बिजनेस और धन को नई रफ्तार दे सकते हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 April 2026, 1:28 PM IST

New Delhi: अगर आपके घर की वित्तीय स्थिति थोड़ी कमजोर है और पैसों की कमी महसूस हो रही है, तो घर में कुछ खास पौधे लगाना फायदेमंद हो सकता है। उत्तर और दक्षिण दिशा में जेड प्लांट लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा मनी प्लांट, तुलसी और गुलाब के फूल भी घर में लगाने से नेगेटिव ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

उत्तर दिशा में सफेद फूल वाले पौधे लगाना विशेष रूप से लाभकारी होता है। इससे घर में शांति और संपत्ति की वृद्धि होती है। अगर आपके घर के सामने गार्डन है, तो अशोक के पेड़ भी लगाना शुभ होता है। यह वास्तु और फेंग शुई दोनों दृष्टिकोण से लाभकारी माना जाता है।

दुकान और बिजनेस के लिए दिशा का महत्व

व्यापार को बढ़ाने के लिए दुकान का उत्तर मुख होना बहुत अच्छा माना जाता है। उत्तर दिशा से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और व्यवसाय में तरक्की होती है। दुकान उत्तर मुखी हो तो दरवाजा हमेशा साफ और खुला रखना चाहिए। इससे ऊर्जा का प्रवाह बाधित नहीं होता।

Vastu Tips: घर के मंदिर से जुड़ा ये राज नहीं जानते होंगे आप, जानिए कैसे बढ़ती है शांति और समृद्धि

कैशियर और दुकान की व्यवस्था

दुकान में कैशियर या कैश बॉक्स दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। इसके मुख को उत्तर या पूर्व दिशा की ओर खोलें। इससे पैसों की कमी नहीं होती और धन का प्रवाह लगातार बना रहता है। इसके अलावा उत्तर और पूर्व दिशा हमेशा साफ और अव्यवस्था मुक्त रखनी चाहिए।

रोशनी और रंग

दुकान और घर में अच्छी रोशनी रखना भी जरूरी है। सफेद रंग की लाइट का प्रयोग करें। यह न केवल वातावरण को रोशन करता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाता है।

Vastu Tips: घर की इस दिशा से तय होती है तरक्की, जानिए कैसे छोटी-सी गलती भी बदल सकती है आपकी किस्मत

पानी और सिक्कों की विधि

व्यवसाय में धन वृद्धि के लिए कांच के बाउल में पानी रखें और उसमें 4-5 सिक्के डालें। यह बाउल हर 2-3 दिन में बदलते रहें। ऐसा करने से कभी भी कैश की कमी नहीं होगी और बिजनेस में तरक्की होती रहेगी।

Location :  New Delhi

Published :  9 April 2026, 1:28 PM IST