
प्रतीकात्मक छवि (Img: Google)
New Delhi: आजकल बढ़ती महंगाई, मंदी की आहट और नई तकनीकों के आने से दुनियाभर की कंपनियों में छंटनी का दौर चल रहा है। तेजी से जाती नौकरियां लोगों के सामने गहरा वित्तीय संकट खड़ा कर रही हैं। ऐसे में बिना वेतन के परिवार चलाना एक बड़ा सिरदर्द बन जाता है। अगर आपकी भी नौकरी छूट गई है और बैंक बैलेंस तेजी से खत्म हो रहा है, तो ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे अचूक उपाय बताए गए हैं जो आपको तत्काल नई जॉब दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे करियर, नौकरी और आजीविका का सीधा संबंध कर्मफल दाता शनिदेव से है, जबकि करियर में उच्च पद और उन्नति सूर्य देव के प्रभाव से मिलती है। आइए जानते हैं जल्दी नौकरी पाने के कुछ असरदार ज्योतिषीय उपाय:
नौकरी में स्थिरता और नया रोजगार पाने के लिए शनिदेव को प्रसन्न करना बेहद जरूरी है। इसके लिए शनिवार का व्रत व मंत्र जाप, दीपक जलाएं, शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करें। जिन लोगों की नौकरी छूट गई है, वे शनिवार का व्रत रखना शुरू करें। शनिवार को शनि मंदिर जाकर विधि-विधान से पूजा करें और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें। हर शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनिवार के दिन जरूरतमंदों को सरसों का तेल, काले तिल, काली उड़द की दाल या लोहे की वस्तुओं का दान करें। इससे करियर की परेशानियां दूर होती हैं।
यदि आप नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं और सफलता चाहते हैं, तो संकटमोचन हनुमान जी की पूजा अचूक मानी जाती है। जब दुखों का पहाड़ टूट पड़े और कुछ न सूझ रहा हो, तो पूजा के समय बजरंग बाण का पाठ करें। हनुमान जी से नई नौकरी की प्रार्थना करें। इंटरव्यू वाले दिन सुबह स्नान के बाद उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करें और उन्हें लाल फूल अर्पित करें।
Stock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 75 हजार के पार, जानिये ताजा अपडेट
यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या करियर में बड़ा पद (प्रमोशन) पाना चाहते हैं, तो सूर्य देव की उपासना करें। रोज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य (जल) दें। जल अर्पित करते समय 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
इंटरव्यू के लिए घर से निकलते समय दही और चीनी खाकर निकलें। दही का संबंध चंद्रमा और शुक्र से है। चंद्रमा मन का कारक है, जिससे आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रतिदिन पक्षियों को सात प्रकार का अनाज (सप्तधान्य) खिलाएं। इसके अलावा, रोज सुबह गाय को एक रोटी में थोड़ा गुड़ या चीनी मिलाकर खिलाने से ग्रहों के दोष दूर होते हैं और नौकरी के योग जल्दी बनते हैं।
Location : New Delhi
Published : 21 May 2026, 11:20 AM IST
Topics : astrology Immediate Job Jobs News New Jobs