मोहाली में ED रेड के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, गमाडा ऑफिस पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) मुख्यालय में शालयप्रवर्तन निदे (ED) की जारी कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता गमाडा ऑफिस परिसर में दाखिल हो गए और ED की कार्रवाई का विरोध किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 September 2026, 12:36 PM IST

मोहाली: ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) मुख्यालय में शालयप्रवर्तन निदे (ED) की जारी कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता गमाडा ऑफिस परिसर में दाखिल हो गए और ED की कार्रवाई का विरोध किया।

प्रदर्शनकारियों ने ED वापस जाओ और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वहीं, ED की टीम गमाडा कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही है।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, गमाडा ऑफिस के बाहर बैरिकेडिंग

प्रदर्शन और हंगामे की सूचना मिलने के बाद मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गमाडा ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी और बैरिकेडिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि ED की कार्रवाई करीब 42 घंटे से जारी है। टीम गमाडा से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

गमाडा मुख्यालय समेत कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह ED की टीम ने गमाडा मुख्यालय के अलावा दो IAS अधिकारियों के आवास समेत दिल्ली, मोहाली और लुधियाना में कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की थी।

सूत्रों के अनुसार, ED ने गमाडा कार्यालय की तीन मंजिलों को सील कर रखा है और वहां मौजूद दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री मुंडियां के रिश्तेदार के घर भी हुई थी कार्रवाई

इस बीच बुधवार को ED ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह सैनी के लुधियाना स्थित आवास पर भी कार्रवाई की थी।

AAP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर पंजाब में दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, ED की ओर से इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है।

Location :  Mohali

Published :  24 September 2026, 12:36 PM IST