
यूपी की हर बड़ी खबर एक जगह (Source: Dynamite News)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए अब आपको अलग-अलग खबरों और पेज पर जाने की जरूरत नहीं होगी। डाइनामाइट न्यूज़ अपने पाठकों के लिए यूपी का खास लाइव ब्लॉग लेकर आया है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों की बड़ी खबरें एक ही जगह लगातार अपडेट की जाएंगी।
राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी हर अहम जानकारी इस ब्लॉग में मिलेगी। पाठक एक क्लिक पर दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ सकेंगे और प्रदेश में हो रही हलचल से जुड़े रह सकेंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ का यह नया प्रयास खबरों को आसान, तेज और व्यवस्थित तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की पहल है। अब उत्तर प्रदेश की हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ।
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित अकोढ़ी गांव में सूरत में नौकरी करने वाले 30 वर्षीय युवक का शव घर से महज 100 मीटर दूर पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। युवक चार दिन पहले सूरत जाने के लिए घर से निकला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष है, वहीं ग्राम प्रधान ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही विंध्याचल एसएचओ और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Location : Lucknow
Published : 7 November 2026, 12:36 PM IST