UP Assembly Election 2027: यूपी में गठबंधन की तैयारी तेज, सीटों के बंटवारे पर आमने-सामने होंगे SP-कांग्रेस नेता

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। जहां इसी कड़ी में एसपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत का सिलसिला भी तेज हो गया है।  बता दें कि दोनों दलों ने आगामी चुनावों के चलते बातचीत के लिए अपनी-अपनी कमिटी का ऐलान कर दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 November 2026, 10:21 AM IST

Lucknow:  उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। जहां इसी कड़ी में एसपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत का सिलसिला भी तेज हो गया है। बता दें कि दोनों दलों ने आगामी चुनावों के चलते बातचीत के लिए अपनी-अपनी कमिटी का ऐलान कर दिया है। दोनों पार्टियों के बीच आज सोमवार को  दिल्ली में दोपहर करीब 12 बजे बैठक होगी।

कौन-कौन होंगे बैठक में शामिल

एसपी की इस कमिटी में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन शामिल होंगे। कांग्रेस ने बातचीत की जिम्मेदारी राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा, इमरान मसूद और वीरेंद्र चौधरी को सौंपी हैं। 

दोनों दल जमीनी फीडबैक के आधार पर करेंगे आकलन 

गौरतलब है कि कांग्रेस ने शुरुआत में 181 सीटों पर दावा किया था। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी (SP) इतनी सीटें देने की स्थिति में नहीं है, जितनी मांगी गई थीं। इसे देखते हुए, कांग्रेस अब सीटों की कुल संख्या के बजाय उनके चुनावी रूप से जीतने लायक होने (इलेक्टोरल वायबिलिटी) को प्राथमिकता देने की तैयारी कर रही है।

सीटों के बंटवारे पर आमने-सामने होंगे SP-कांग्रेस नेता (Img:X)

पार्टी उन निर्वाचन क्षेत्रों पर दावा करने का इरादा रखती है, जहां उसका संगठनात्मक ढांचा मजबूत है और जहां उसने पिछले चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों पार्टियां सर्वे और जमीनी स्तर से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर आकलन करेंगी। वे यह भी देखेंगी कि किस निर्वाचन क्षेत्र में किस पार्टी के जीतने की संभावना अधिक है।

अमेरिका: बेबी शॉवर में चली गोलियों से तीन की मौत, गर्भवती महिला घायल, पुलिस ने रिश्तेदार को हिरासत में लिया

दोनों पार्टियां आमने-सामने सीट बंटवारे पर बात करेंगी

यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। कांग्रेस ने अखिलेश यादव की पार्टी को 181 सीटों की एक सूची सौंपी है। असल में, कांग्रेस को इतनी सीटें मिलने की उम्मीद नहीं है और न ही समाजवादी पार्टी इतनी सीटें देने के लिए तैयार है; यह केवल दबाव बनाने की एक रणनीति है। दोनों पार्टियों के नेतृत्व ने संकेत दिया है कि गठबंधन होना चाहिए। इसलिए, जब दोनों पार्टियां सीटों के बंटवारे पर चर्चा करने के लिए बैठेंगी, तो कोई न कोई समाधान जरूर निकल आएगा।

Location :  Lucknow

Published :  23 November 2026, 10:21 AM IST