MLC Election: सपा की कांति सिंह ने भाजपा से छीनी स्नातक MLC सीट, 24 साल में परिवार की चौथी जीत

स्नातक एमएलसी चुनाव में कांति सिंह ने जीत दर्ज कर छह साल बाद सीट पर फिर कब्जा जमाया है। सपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 15 हजार से अधिक मतों से हराया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 October 2026, 2:01 PM IST

Lucknow: खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर डॉ. एसपी सिंह के परिवार ने 24 साल में चौथी बार जीत हासिल की है। इस बार समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार कांति सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर सीट अपने नाम की। इससे पहले उनके परिवार के सदस्य अलग-अलग चुनावों में इस सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं।

डॉ. एसपी सिंह ने वर्ष 2002 और 2008 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2014 में उनकी पत्नी कांति सिंह भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीती थीं। हालांकि, 2020 के चुनाव में उन्हें भाजपा के उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: UP Live News: काशी MLC स्नातक सीट पर BJP प्रत्याशी ने छोड़ा मैदान, परिणाम से पहले ही मानी हार, एक क्लिक में पढ़ें सभी ताजा खबरें

2020 की हार के बाद कांति सिंह की वापसी

वर्ष 2020 में कांति सिंह भाजपा प्रत्याशी से करीब छह हजार मतों से चुनाव हार गई थीं। इसके छह साल बाद उन्होंने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए वापसी की। इस जीत के साथ ही यह सीट एक बार फिर उनके परिवार के पास पहुंच गई है।

पिछले चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2002 में डॉ. एसपी सिंह ने करीब 1,500 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2008 में उनकी जीत का अंतर बढ़कर लगभग 5,500 मत हो गया था। वहीं, 2014 में कांति सिंह ने करीब 9,700 मतों से जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें: यूपी MLC चुनाव में भाजपा की जीत या सपा की बढ़ती ताकत? 6-5 के नतीजों ने खोले 2027 के बड़े राज

भाजपा प्रत्याशी को 15 हजार से अधिक मतों से हराया

कांति सिंह ने भाजपा से यह सीट छीनकर सपा के खाते में डाल दी। उनकी जीत को पिछले चुनाव में मिली हार के बाद राजनीतिक वापसी के तौर पर देखा जा रहा है।

Location :  Lucknow

Published :  29 October 2026, 2:01 PM IST